नागपुर : लोहे की सलाखें चुराने वाला गिरफ्तार

नागपुर : लोहे की सलाखें चुराने वाला गिरफ्तार

Anita Peddulwar
Update: 2021-04-23 08:51 GMT
नागपुर : लोहे की सलाखें चुराने वाला गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  कलमना इलाके में गृृहनिर्माण के लिए रखीं लोहे की सलाखें चुराने वाले एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कार्तिक बरेनडिया  (24), गायत्री नगर, वांजरा ले-आउट निवासी है। कार्तिक ने अपने मित्र सुभाष उइके साथ मिलकर लोहे की सलाखें चुराई थीं। पुलिस ने आरोपी से 8 एमएम के 4 और 10 एमएम के 3 बंडल जब्त किए हैं। घटना की शिकायत 21 अप्रैल को कलमना थाने में की गई। माल की कीमत 25 हजार रुपए बताई गई है। फरार सुभाष उइके की तलाश की जा रही है। 

लोहे के कुल सात बंडल थे 
पुलिस के अनुसार प्लॉट नं.-55, शिव नगर, मांजरी निवासी निजाम शाह (37) ने सलाखों के बंडल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि, पार्वती नगर इलाके में गृहनिर्माण के लिए जय गुरुदेव स्टील ट्रेडर्स, वांजरा रोड, कलमना से 12 अप्रैल को 14 हजार 560 रुपए के 8 एमएम के  चार बंडल (260 किलो सलाखें)  और 10 हजार 890 रुपए के 10 एमएम के 198 किलो के 3 बंडल (सलाखें) खरीदे थे। जो चोरी हो गए। 

घर में छिपा रखा था माल 
मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने  आरोपियों की खोजबीन शुरू की। 21 अप्रैल को पुलिस के दस्ते को गुप्त सूचना मिली कि, गायत्री नगर में आदर्श स्कूल के पीछे कार्तिक नामक युवक घर में लोहे की सलाखें छिपाकर रखी गई हैं। पुलिस कार्तिक के घर पर पहुंची। पूछताछ में कार्तिक ने अपने दोस्त सुभाष के साथ मिलकर सलाखों के बंडल चुराने की बात कबूल की। पुलिस ने कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया। सलाखों के सात बंडल  जब्त किए। आरोपी से घटना के समय उपयोग में लाया गया दोपहिया वाहन भी जब्त किया है। 
 

Tags: