नागपुर में 5 महीने बाद कोरोना के सक्रिय मरीज 1013

2010 सैंपल में 188 नए मरीज नागपुर में 5 महीने बाद कोरोना के सक्रिय मरीज 1013

Anita Peddulwar
Update: 2022-07-16 09:11 GMT
नागपुर में 5 महीने बाद कोरोना के सक्रिय मरीज 1013

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में करीब पांच महीने बाद एक बार फिर सक्रिय मरीजों की संख्या 1013 हो गई है। शहर में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को नए मरीजों की संख्या 188 पर पहुंच गई है। प्रशासन बार-बार कोरोना नियमों का पालन करने की सूचना दे रहा है, लेकिन लोग लापरवाही बरत रहे हैं। 

बढ़ रहे मरीज : शुक्रवार को 2010 सैंपल की जांच की गई। इनमें से 188 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें शहर के 125 और ग्रामीण के 63 शामिल हैं। अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 580812 हुई है। 5 महीने पहले 13 फरवरी को 385 नए मरीज मिले थे। इसके बाद 14 फरवरी को यह संख्या घटकर 183 हुई थी। तबसे लगातार मरीजों की संख्या कम होती रही है। पिछले महीने से एक बार फिर नए मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। 

142 मरीज स्वस्थ हुए : शुक्रवार को 142 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इनमें शहर के 108 व ग्रामीण के 34 शामिल हैं। अब तक कुल 569460 मरीज स्वस्थ हुए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 1013 हैं। इनमें शहर के 711 व ग्रामीण के 302 शामिल हैं। इसके पहले 21 फरवरी को एक्टिव मरीजों की संख्या 1113 और 22 फरवरी को 1008 थी। कोरोना रिकवरी दर 98.14 फीसदी पर स्थिर है। कोरोना मृतकों की कुल संख्या 10339 है। इनमें शहर के 6042, ग्रामीण के 2628 व जिले के बाहर के 1669 हैं। एक्टिव मरीजों में से बिना लक्षणवाले 989 गृह विलगीकरण में व लक्षण वाले 24 मरीज अस्पताल में हैं।

Tags: