मां की गोद में अदला-बदली, लड़के को बना दिया लड़की !

मां की गोद में अदला-बदली, लड़के को बना दिया लड़की !

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-06 16:22 GMT
मां की गोद में अदला-बदली, लड़के को बना दिया लड़की !

डिजिटल डेस्क, डिंडौरी। जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां भर्ती एक प्रसूता को लड़का पैदा हुआ था, लेकिन उसे दूसरे दिन लड़की थमा दी गई। परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए इसकी शिकायत जिला अस्पताल प्रबंधन से की है। प्रबंधन ने कहा है कि वार्ड में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होती है, फिर भी शिकायत आई है तो जांच की जाएगी।

समनापुर थाना क्षेत्र के घाटा गांव की महिला जमुना बाई का आरोप है की जब उसे 12 जून को डिलेवरी के लिए जिला अस्पताल लाया गया था तब उसे लड़का पैदा हुआ था, लेकिन 22 जून को दूध पिलवाने के लिए बच्चे को लाया गया, तो उसे नवजात लड़की दे दी गई। जमुना के साथ आई उसकी सास और मां ने बताया की उसे लड़का हुआ है, लेकिन प्रबंधन ने हमें लड़की दे दी। इसकी शिकायत प्रसूता और उसके परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से की।

अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की जानकारी जब जिला मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को दी गई, तब उन्होंने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने बताया कि बच्चे के जन्म के बाद उसके पंजों के प्रिंट लिए जाते हैं। वार्ड में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होती है,फिर भी शिकायत आई है तो जांच की जाएगी।