नीतीश ने विधानसभा अध्यक्ष की किताब का विमोचन किया

नीतीश ने विधानसभा अध्यक्ष की किताब का विमोचन किया

Bhaskar Hindi
Update: 2020-08-02 15:05 GMT
नीतीश ने विधानसभा अध्यक्ष की किताब का विमोचन किया

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को एक पुस्तक का विमोचन किया, जो बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के लेख, उनके विचारों और उनकी जीवन यात्रा का संग्रह है। कुमार ने अपने आधिकारिक आवास एक, अणे मार्ग पर किताब "सियासत में सदाशयता" का विमोचन किया। 

एक विज्ञप्ति में बताया गया कि बिहार विधानसभा सचिवालय द्वारा प्रकाशित किताब चौधरी के विचारों, विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीन दर्जन से अधिक लेखों और उनकी जीवन यात्रा का संग्रह है। इसमें बताया गया है कि किताब में चौधरी के व्यक्तित्व के विभिन्न आयाम झलकते हैं।

Tags:    

Similar News