रेडियोलॉजिस्ट की नहीं बनी व्यवस्था, सोनोग्राफी के लिए भटक रहे मरीज

अस्पताल की दुर्दशा रेडियोलॉजिस्ट की नहीं बनी व्यवस्था, सोनोग्राफी के लिए भटक रहे मरीज

Sanjana Namdev
Update: 2023-01-24 11:14 GMT
रेडियोलॉजिस्ट की नहीं बनी व्यवस्था, सोनोग्राफी के लिए भटक रहे मरीज

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध के बाद भी जिला अस्पताल के हालात में सुधार नहीं हो सका है। जिला अस्पताल का रेडियोलॉजिस्ट विभाग बिना डॉक्टर के चल रहा है। जिसकी वजह से गर्भवती महिलाओं समेत अन्य पेशेंट को सोनोग्राफी के लिए लम्बी वेटिंग दी जा रही है। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. शिखर सुराना की सेवानिवृत्ति के बाद रेडियोलॉजिस्ट विभाग की व्यवस्थाएं लडख़ड़ा गई है। रेडियालॉजिस्ट न होने से सिर्फ सोनोग्राफी ही नहीं एक्सरे की रिपोर्टिंग भी नहीं हो रही है। गौरतलब है कि रेडियोलॉस्टि की व्यवस्था बनाने जिला अस्पताल प्रबंधन ने स्वास्थ्य संचालनालय से पत्राचार के साथ कलेक्टर को भी समस्या से अवगत कराया है। इसके बाद भी अभी तक व्यवस्था नहीं पाई है।

डॉ. सुराना को विधिवत रखने का मामला उलझा

आरकेएस की बैठक में रेडियोलॉस्टि विभाग की व्यवस्था बनाने सेवानिवृत्त रेडियोलॉजिस्ट डॉ.शिखर सुराना की सेवाएं लेने का निर्णय लिया गया था, लेकिन सेवानिवृत्त डॉक्टर की किस आधार पर सेवाएं ली जाए। इसको लेकर मामला उलझ गया है। हालांकि सेवाभाव से डॉ. सुराना सप्ताह में एक या दो दिन अस्पताल आकर मरीजों की सोनोग्राफी कर रहे है।  
गायनिक में गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी-
रेडियोलॉजिस्ट विभाग की व्यवस्थाएं लडख़ड़ाने पर प्रबंधन ने गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी की व्यवस्था बनाई है। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी की जा रही है।
क्या कहते हैं अधिकारी-
रेडियोलॉजिस्ट न होने से सोनोग्राफी प्रभावित हो रही है। कलेक्टर और वरिष्ट अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया है। गर्भवती महिलाओं के लिए गायनिक वार्ड में व्यवस्था बनाई गई है।
- डॉ. रवि टांडेकर, प्रभारी सीएस

Tags:    

Similar News