नागपुर में बारिश से अब मिलेगी राहत, द्रोणिका खिसकी

जनजीवन अस्त-व्यस्त नागपुर में बारिश से अब मिलेगी राहत, द्रोणिका खिसकी

Anita Peddulwar
Update: 2022-07-15 06:17 GMT
नागपुर में बारिश से अब मिलेगी राहत, द्रोणिका खिसकी

डिडिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर समेत विदर्भ को तीन दिन तक मूसलाधार बारिश से राहत मिल सकती है। एक सप्ताह से जारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। मानसून की द्रोणिका उत्तर की ओर खिसक गई है, इसलिए नागपुर समेत विदर्भ में मूसलाधार बारिश की संभावना नहीं है। हल्की व मध्यम बारिश जारी रहेगी। गुरुवार को नागपुर में शाम 5.30 बजे तक 59.4 एमएम बारिश हुई। अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा। 

भारी दिक्कत... निचली बस्तियों में भरा पानी
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले सप्ताह भर से जारी बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया है। बारिश का असर सामान्य जनजीवन पर भी हुआ है। मूसलाधार बारिश के कारण रास्तों व चौराहों पर जलजमाव की स्थिति रही। गुरुवार को हुई बारिश से निचली बस्तियों में पानी भर गया। कई चौराहे पानी से लबालब हो गए। रास्तों पर आवाजाही कम होने के साथ ही बाजारों की रौनक फीकी पड़ गई। अब तीन दिन तक मूसलाधार बारिश से राहत मिलने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब आगे निकल गया है। उत्तर-पश्चिमी हवा चल रही है। बादल छाए रहेंगे। गर्मी व उमस से राहत जारी रहेगी। 
 

Tags: