माल नदी में दुर्गा विसर्जन करने गए लोगों में मची अफरा-तफरी,अचानक आई बाढ़ में 7 लोगों की मौत,कई लोग लापता

पश्चिम बंगाल माल नदी में दुर्गा विसर्जन करने गए लोगों में मची अफरा-तफरी,अचानक आई बाढ़ में 7 लोगों की मौत,कई लोग लापता

Raja Verma
Update: 2022-10-06 06:17 GMT
माल नदी में दुर्गा विसर्जन करने गए लोगों में मची अफरा-तफरी,अचानक आई बाढ़ में 7 लोगों की मौत,कई लोग लापता

डिजिटल डेस्क,कोलकाता। पश्चिम बंगाल के जलपाई गुड़ी की माल नदी में लोग बुधवार को दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन कर रहे थे। विसर्जन के समय नदी में पानी कम था। यही वजह थी कि सैंकड़ों की संख्या में भीड़ मौजूद थी। लेकिन अचानक बढ़े नदी के जलस्तर की वजह से यहां पर चीख पुकार मच गयी। पूजा अर्चना कर दुर्गा मां को विदा करने गए लोग इधर-अधर भागने की कोशिश करने लगे। कई लोग नदी से बाहर निकलने में सफल हुए लेकिन कुछ पानी के तेज बहाव में बह गए। 

दरअसल माल नदी में पहले पानी शांत था लेकिन अचानक नदी तेज बहाव में बहने लगी। अचानक आए पानी के तेज बहाव की वजह से लोग कुछ समझ नहीं पाए और देखते ही देखते कई नदी में लोग वह गए। बताया जा रहा है कि अभी तक 7 लोगों के शव बरामद किए गए है। और अभी भी कई लोगों के लापता होने की भी जानकारी है। यह घटना रात 8.30 बजे की बताई जा रही है। 

जलपाईगुड़ी के एसपी देवर्षि दत्ता ने बताया कि कई लोग नदी में फंस गए और कई बह गए। 7 लोगों के शव निकाले गए। एनडीआरएफ और नागरिक सुरक्षा में तैनात है और बचाव कार्य जारी है। 

 

Tags: