आरजेडी का जिलाध्यक्ष हथियारों की तस्करी में गिरफ्तार, माओवादियों को भी विस्फोटक सप्लाई करने का आरोप

झारखंड आरजेडी का जिलाध्यक्ष हथियारों की तस्करी में गिरफ्तार, माओवादियों को भी विस्फोटक सप्लाई करने का आरोप

IANS News
Update: 2022-02-28 15:30 GMT
आरजेडी का जिलाध्यक्ष हथियारों की तस्करी में गिरफ्तार, माओवादियों को भी विस्फोटक सप्लाई करने का आरोप

डिजिटल डेस्क, लातेहार/ रांची। लातेहार जिले की मनिका थाना पुलिस ने हथियारों की तस्करी के आरोप में राष्ट्रीय जनता दल के लोहरदगा जिला अध्यक्ष शकील अख्तर को उसके दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक रिवाल्वर, एक पिस्टल, चार मोबाइल और एमजी हेक्टर गाड़ी जब्त की गयी है।

पुलिस को प्रारंभिक छानबीन में यह जानकारी मिली है कि राजद जिला अध्यक्ष प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के कमांडर रवींद्र गंझू को विस्फोटक की सप्लाई भी करते थे।

राजद जिलाध्यक्ष के साथ जिन दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें गढ़वा के नगर ऊंटारी निवासी इम्तियाज खलीफा और रांची के रातू थाना क्षेत्र निवासी ईदुल अंसारी शामिल हैं। मनिका थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार राजद नेता ग्राम झखरा, थाना सेन्हा लोहरदगा का रहने वाला है। वह गढ़वा से अवैध हथियार खरीदकर रांची ले जा रहा था। वह माओवादी रबीन्द्र गंझू के दस्ते को विस्फोटक सामग्री भी पहुंचाता था।

(आईएएनएस)

Tags: