संपतिया उइके ने भरा राज्यसभा के लिए नामांकन

संपतिया उइके ने भरा राज्यसभा के लिए नामांकन

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-29 05:34 GMT
संपतिया उइके ने भरा राज्यसभा के लिए नामांकन

डिजिटल डेस्क,भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा उम्मीदवार संपतिया उइके ने राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन भर दिया है। भोपाल स्थित विधानसभा परिसर पहुंचकर संपतिया उइके ने अपना नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी के सामने भरा। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सुहास भगत सहित मध्यप्रदेश शासन के वरिष्ठ मंत्रीगण एवं विधायकगण मौजूद थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का संपतिया उइके को राज्यसभा में भेजने का फैसला नारी सम्मान, आदिवासियों के सम्मान और कार्यकर्ताओं के सम्मान का प्रतीक है। पार्टी ने आदिवासी अंचल से संपतिया उइके को प्रत्याशी बनाकर वनवासियों का सशक्तिकरण किया है।

संपतिया उइके ने पार्टी कार्यकर्ता के नाते गांव-गांव घूमकर आदिवासी अंचल में पार्टी का काम किया। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उन्होंने काफी काम किया है। उनको प्रत्याशी बनाकर पार्टी ने यह दर्शाया है कि भाजपा में छोटे से छोटे कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि संपतिया उइके राज्यसभा में मध्यप्रदेश की आवाज बनेगी।