सेवा सहकारी संस्था बेरछा को समिति स्तरीय गेहूं खरीदी केन्द्र बनाया गया!

सेवा सहकारी संस्था बेरछा को समिति स्तरीय गेहूं खरीदी केन्द्र बनाया गया!

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-04-01 08:34 GMT
सेवा सहकारी संस्था बेरछा को समिति स्तरीय गेहूं खरीदी केन्द्र बनाया गया!

डिजिटल डेस्क | उज्जैन जिला आपूर्ति नियंत्रक ने जानकारी दी कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नागदा के पत्र द्वारा की गई अनुशंसा के अनुसार पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए सेवा सहकारी संस्था बेरछा को समिति स्तरीय गेहूं खरीदी केन्द्र बनाया गया है।

इसी प्रकार सेवा सहकारी संस्था रूपाखेड़ी को गोदाम स्तरीय गेहूं खरीदी केन्द्र से पृथक कर गेहूं खरीदी केन्द्र सेवा सहकारी संस्था रूपाखेड़ी मंडी तराना समिति स्तरीय खरीदी केन्द्र बनाया गया है।

उपरोक्तानुसार सेवा सहकारी संस्था बेरछा द्वारा खरीदी एवं केन्द्र स्थान बेरछा में और सेवा सहकारी संस्था रूपाखेड़ी द्वारा केन्द्र तराना मंडी में तत्काल समस्त तैयारी पूर्ण कर गेहूं खरीदी प्रारम्भ करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये हैं।

Tags:    

Similar News