सावन के पहले सोमवार को ही हुआ बड़ा हादसा, बाबा महेंद्रनाथ धाम मंदिर में मची भगदड़, घटना में 2 महिलाओं की मौत

बिहार सावन के पहले सोमवार को ही हुआ बड़ा हादसा, बाबा महेंद्रनाथ धाम मंदिर में मची भगदड़, घटना में 2 महिलाओं की मौत

Manuj Bhardwaj
Update: 2022-07-18 05:42 GMT
सावन के पहले सोमवार को ही हुआ बड़ा हादसा, बाबा महेंद्रनाथ धाम मंदिर में मची भगदड़, घटना में 2 महिलाओं की मौत

डिजिटल डेस्क, पटना। सावन का पहला सोमवार यहां बिहार के सिवान जिले में दो महिलाओं पर काल बनकर टूटा। दरअसल, कोरोना के बाद जिले में स्थित बाबा महेंद्र नाथ शिव मंदिर को पहली बार श्रद्धालुओं के लिए खोला गया, जहां सावन के पहले सोमवार को काफी भारी मात्रा में भी उमड़ पड़ी। 

इस बीच भीड़ के चलते शिवलिंग पर जलाभिषेक के दौरान धक्का-मुक्की हुई और भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कुछ महिलाएं जमीन पर गिर गई और फिर उठ नहीं पाई। इसी कारण दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो महिलाएं घायल हो गई। घायल महिलाओं को उपचार के लिए नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया है। इस घटना के बाद मंदिर परिसर में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।  

हादसे को लेकर लोगों ने प्रशासन पर ठीक बंदोबस्त नहीं करने के आरोप लगाए हैं। 

इस हादसे में जान गंवाने वाली 42 वर्षीय हुसैनगंज प्रखंड के प्रतापपुर गांव की रहने वाली लीलावती देवी पत्नी मोताब चौधरी एवं 40 वर्षीय जीरावी प्रखंड के पथार गांव की रहने वाली सुहागमति देवी पत्नी दिलीप बैठा शामिल है। 

वहीं घायल महिलाओं में हुसैनगंज प्रखंड के सहदुल्लेपुर गांव की रहने वालीशिवकुमारी देवी पत्नी जनकदेव भगत और हुसैनगंज प्रखंड के प्रतापपुर गांव की रहने वाली अंजुरिया देवी पत्नी दीनानाथ यादव के नाम शामिल है। 

Tags: