यात्रियों की सुविधा के लिए गोंदिया-चांदाफोर्ट पैसेंजर शुरू करें

मांग यात्रियों की सुविधा के लिए गोंदिया-चांदाफोर्ट पैसेंजर शुरू करें

Anita Peddulwar
Update: 2022-07-20 09:14 GMT
यात्रियों की सुविधा के लिए गोंदिया-चांदाफोर्ट पैसेंजर शुरू करें

डिजिटल डेस्क,  देसाईगंज(गड़चिरोली)। गोंदिया से चांदाफोर्ट व चांदाफोर्ट से गोंदिया मार्ग के लिए सुबह 10 व शाम 7 बजे की पैसेंजर ट्रेन शुरू करने की मांग भाजपा शहर महामंत्री प्रिंस अरोरा ने की है। इस संदर्भ का ज्ञापन रेलवे मंत्री व मंडल रेल प्रबंधकों को भेजा गया है। ज्ञापन में कहा है कि, कोरोना कालावधि में अधिकांश  ट्रेनें बंद थी।  उसके बाद कोरोनाकाल में शिथिलता के बाद कुछ गाड़ियां शुरू की गई है। जिसमें गोंदिया से बल्लारशाह मार्ग की 2 पैसेंजर गाड़ियाें का समावेश है। गोंदिया से चांदाफोर्ट के लिए सुबह 10 बजे की व चांदोफोर्ट से गोंदिया इस मार्ग की सुबह 10 बजे की पैसेंजर दोपहर 1 बजे के दौरान देसाईगंज पहुंचती थी। रात 7 बजे गोंदिया से निकलकर वडसा हाल्ट करती थी। वही ट्रेन सुबह साढ़े 7 बजे चांदाफोर्ट के लिए रवाना होती थी। बल्लारशाह से गोंदिया के लिए शाम 6 बजे व रात 9 बजे वडसा से आगे गोंदिया में 11 बजे के दौरान पहुंचती है। यह सभी पैसेंजर ट्रेन शुरू की जाए। इन दोनों मार्ग पर कर्मचारी, छात्र समेत नागरिक प्रतिदिन सफर करते हैं।

Tags: