ऑनलाइन गेमिंग पर बनेगा सख्त कानून

छत्तीसगढ़ ऑनलाइन गेमिंग पर बनेगा सख्त कानून

Raja Verma
Update: 2022-10-11 17:35 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क,रायपुर।  तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, राजस्थान और असम जैसे राज्यों के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ में भी ऑनलाइन गेमिंग रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। विधि विभाग ने इन राज्यों के कानून का अध्ययन शुरू कर दिया है। इस आधार पर नए कानून का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। गौरतलब है कि दो दिन पहले संपन्न हुई कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऑनलाइन गेमिंग को रोकने सख्त कानून बनाए जाने की बात कही थी।

थाने से नहीं छूट पाएंगे
सूत्रों के मुताबिक विधि विभाग के अफसर ऐसा कानून बनाने की तैयारी कर रहे हैं जिसमें ऑनलाइन गेमिंग चलाने और खेलने पर सख्त कार्रवाई हो सके। अभी तक इस तरह के केस में आरोपी आसानी से थाने से ही छूट जाते हैं। लेकिन नया कानून बनने के बाद यह अपराध गैर जमानती होगा। इसमें जेल के साथ बड़ा जुर्माना वसूल किया जाएगा। ऑनलाइन गेमिंग करने वालों की संपत्ति भी जब्त की जा सकती है। अफसरों की मानें तो छत्तीसगढ़ का कानून उसी तरह का हो सकता है, जैसा अभी तेलंगाना में है। बताया जाता है कि ऑनलाइन गेमिंग और सट्टा रोकने के लिए वहां के कानून में जो भी प्रावधान हैं, उनका ब्योरा मंगवा लिया गया है। गौरतलब है, तेलंगाना देश का पहला राज्य है, जहां 2017 में ही गेमिंग अधिनियम लागू कर दिया गया है।

Tags: