ध्रुव लैब में फिर शुरू हुई टेस्टिंग ,मनपा ने लगाया था जुर्माना 

ध्रुव लैब में फिर शुरू हुई टेस्टिंग ,मनपा ने लगाया था जुर्माना 

Anita Peddulwar
Update: 2020-09-30 07:15 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में कोराेना टेस्टिंग के लिए निजी लैब को दी गई है। ध्रुव लैब पहली लैब थी जिसे टेस्टिंग की अनुमति मिली थी। इसके बाद मनपा द्वारा लैब पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था। साथ ही टेस्टिंग बंद की गई थी। यह टेस्टिंग फिर से शुरू की गई है। इसके साथ सैंपल लेने के लिए वर्धा रोड स्थित डॉ. भिवापुरकर स्मृति ट्रस्ट अस्पताल में भी सुविधा दी है। बता दें कि, मनपा ने लैब पर पूर्ण जानकारी नहीं देने सहित अन्य कारणों से लैब की टेस्टिंग बंद की थी। लैब के अधिकारियों का कहना है कि, मरीजों की संख्या ज्यादा हाेने के कारण वह मनपा को जानकारी नहीं दे पाए थे। 25 सितंबर तक सभी जानकारी दे दी गई है। मनपा पूरी तरह संतुष्ट है और फिर से टेस्टिंग शुरू करने की अनुमति दी गई है। 

Tags: