देवास जिले में अब तक 330.73 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज!

देवास जिले में अब तक 330.73 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज!

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-07-23 10:07 GMT
देवास जिले में अब तक 330.73 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज!

डिजिटल डेस्क | देवास जारी मानसून सत्र में दिनांक 23 जुलाई 2021 की स्थिति में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अब तक औसत रूप से कुल 330.73 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक देवास में 238, टोंकखुर्द में 146, सोनकच्छ में 379, हाटपीपल्या में 490, बागली में 311, उदयनगर में 286, कन्नौद में 379, सतवास में 228 तथा खातेगांव में 519 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई। जिले में पिछले 24 घंटों में 45.44 मिमी औसत वर्षा दर्ज जिले में पिछले 24 घंटों में 45.44 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई।

जिसमे देवास में 11, टोंकखुर्द में 22, सोनकच्छ में 17, हाटपीपल्या में 72, बागली में 24, उदयनगर में 45, कन्नौद में 61, सतवास में 12 तथा खातेगांव में 145 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई। पिछले वर्ष अब तक 468.04 मिमी औसत वर्षा दर्ज अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 468.04 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। देवास में 264 मिमी, टोंकखुर्द में 393 मिमी, सोनकच्छ में 635 मिमी, हाटपीपल्या में 511 मिमी, बागली में 436 मिमी, उदयनगर में 506.40, कन्नौद में 353, सतवास में 310 तथा खातेगांव में 804 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।

Tags:    

Similar News