महाराष्ट्र में कोराना संक्रमित की संख्या 89 तक पहुंची

महाराष्ट्र में कोराना संक्रमित की संख्या 89 तक पहुंची

Anita Peddulwar
Update: 2020-03-23 11:54 GMT
महाराष्ट्र में कोराना संक्रमित की संख्या 89 तक पहुंची

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच एक और 68 व्यक्ति की जान चली गयी है। फिलिपिंन्स के एक नागरिक की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी है। हालांकि मुंबई महानगर पालिका का दावा है कि संबंधित मरीज कोरोना से मुक्त हो चुके थे और उसकी जान दूसरी बीमारियों के चलते गई है। इस बीच राज्य में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या 89 हो गई है।  जिस बुजुर्ग की मौत हुई वे कुछ दिनों पहले फिलिपिंन्स से मुंबई आये थे।

शुरुआत में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें कस्तूरबा अस्पताल में दाखिल किया गया था। इलाज के बाद कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आयी जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल कर दिया गया। लेकिन उन्हें मधुमेह, दामे की तकलीफ थी और दिल की बीमारी से भी जूझ रहे थे। रविवार देर रात तबियत ज्यादा खराब होने के चलते उन्होंने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। अधिकारियों के मुताबिक मरीज ने मूत्रपिंड के विकार और सांस लेने में तकलीफ के चलते दमतोड़ा। मुंबई में कोरोना से होने वाली यह तीसरी मौत है जबकि देशभर में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गयी है। राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 89 हो गयी है जिनमे से सबसे ज्यादा 38 मरीज मुंबई में हैं। 

कहां कितने मरीज
मनपा-जिला      मरीजों की संख्या 

मुंबई                      38
पिंपरी-चिंचवड़         12
पुणे                       16
नागपुर                  04
यवतमाल              04
कल्याण                04
नई मुंबई               04
अहमदनगर           02
पनवेल                  01
रत्नागिरी              01
ठाणे                     01
उल्हासनगर          01
औरंगाबाद            01
कुल                    89

Tags:    

Similar News