उस संक्रमित नाई से हजामत करवाने वालों की उड़ी नींद, खुद को क्वारेंटाइन करने आगे आए युवक

उस संक्रमित नाई से हजामत करवाने वालों की उड़ी नींद, खुद को क्वारेंटाइन करने आगे आए युवक

Anita Peddulwar
Update: 2020-06-01 06:45 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क,नागपुर।  एक नाई के कोरोना पॉजिटिव निकलने  के बाद उस नाई से हजामत करने वालों की नींद उड़ गई है। जलालपुरा से सटे गवलीपुरा के 12 युवक खुद को क्वारेंटाइन करने के लिए आगे आए। 2 लोगों को मेयो अस्पताल में भर्ती किया गया, जबकि 10 लोगों को पांचपावली क्वारेंटाइन सेंटर भेज दिया गया है।   जलालपुरा के समीप गवलीपुरा में  यह वाक्या सामने आाया। वाकया सामने आने के बाद लोगों के होश उड़ गए, जिन लोगों ने इस नाई से बाल कटवाए थे। इनमें से कुछ लोगों ने समझदारी दिखाई है और आगे आए हैं।  मेयो प्रशासन ने इन्हें सीधे भर्ती करने से इनकार करते हुए परामर्श दिया कि  मनपा प्रशासन को जानकारी देकर सारी प्रक्रिया की जाए। नाई हंसापुरी में रहता है और जलालपुरा में उसकी दुकान है। गवलीपुरा के कुछ लोग आगे तो आए हैं, पर हंसापुरी व अन्य इलाकों से कोई खुद सामने नहीं आया है। यह चिंता का विषय है। 

उद्योगपति का पता लगा रहा प्रशासन 
मनपा प्रशासन उस उद्योगपति का पता लगाने का प्रयास कर रहा है, जिसने इस सैलून वाले से दाढ़ी बनवाई है। उद्योगपति सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं आैर लॉकडाउन में भी जरूरतमंदों की मदद को आगे रहे हैं

जानकारी देने से बच रहा है नाई 
काफी लोगों के नाम पता चले हैं और इन सभी को क्वारेंटाइन किया जाएगा। सैलूनवाला खुलकर जानकारी देने से बच रहा है, जो किसी के लिए भी ठीक नहीं है।  -डॉ. मोइनुद्दीन ख्वाजा, सहायक वैद्यकीय अधिकारी, मनपा नागपुर. 

Tags: