युवक की हत्या का संदेही गायब, मृतका की पहचान भी नहीं कर पाई पुलिस

छिंदवाड़ा युवक की हत्या का संदेही गायब, मृतका की पहचान भी नहीं कर पाई पुलिस

Sanjana Namdev
Update: 2023-05-02 10:00 GMT
युवक की हत्या का संदेही गायब, मृतका की पहचान भी नहीं कर पाई पुलिस

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। लावाघोघरी के हीरावाड़ी में बीती ७ अप्रैल की सुबह एक युवक का शव मिला था। युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस को एक शख्स पर संदेह है लेकिन संदेही गायब है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वहीं दूसरा हत्याकांड मेहलारी के जंगल में हुआ। यहां अज्ञात आरोपी ने एक गर्भवती महिला का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं कर पाई है। दोनों ही प्रकरणों में पुलिस के हाथ खाली है।

गौरतलब है कि हीरावाड़ी निवासी २६ वर्षीय राजू पिता भंगी बीती ६ अप्रैल को घर से बस्ती में जाने निकला था। ७ अप्रैल को उसका शव घर से कुछ दूर मिला था। अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर राजू की हत्या की थी। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने हत्यारे के संबंध में जानकारी भी जुटा ली है। पुलिस को जिस पर संदेह था वह गायब है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। संदेही के पुलिस के हाथ आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

मृतका की शिनाख्त होने पर ही खुलेगा मामला-
बीती २१ अप्रैल को मेहलारी के जंगल में २० से २५ वर्षीय एक गर्भवती महिला का शव मिला था। अज्ञात आरोपी ने महिला की ही साड़ी के पल्लू से उसका गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस टीम ने मृतका की पहचान के लिए काफी मशक्कत की, लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतका की पहचान होने के बाद ही मामले का खुलासा संभव है।

Tags:    

Similar News