सक्षम गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्ष ने राज्यपाल से भेंट की

सक्षम गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्ष ने राज्यपाल से भेंट की

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-07-23 12:46 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, हिमाचल प्रदेश। 23th July 2020 सक्षम गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्ष ने राज्यपाल से भेंट की हिमाचल प्रदेश सक्षम गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। राज्यापाल ने कहा कि सक्षम गुड़िया बोर्ड के माध्यम से बालिकाओं के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी मामलों में गुणवत्ता सुधार के प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के विरूद्ध अत्याचार के मामलों में बोर्ड को पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करना चाहिए। रूपा शर्मा ने राज्यपाल को प्रदेश की बालिकाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि बोर्ड पीड़ित बालिकाओं को राहत पहुंचाने और दोषी व्यक्तियों को सजा दिलाने के लिए प्रयासरत है।