दुनिया की सबसे ऊंची भगवान कृष्ण की प्रतिमा का निर्माण करेगा यह राज्य? धार्मिक केंद्र बनने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा 

सरकार का बड़ा फैसला दुनिया की सबसे ऊंची भगवान कृष्ण की प्रतिमा का निर्माण करेगा यह राज्य? धार्मिक केंद्र बनने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा 

Raja Verma
Update: 2022-12-23 12:39 GMT
दुनिया की सबसे ऊंची भगवान कृष्ण की प्रतिमा का निर्माण करेगा यह राज्य? धार्मिक केंद्र बनने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा 

डिजिटल डेस्क,अहमदाबाद। श्रीकाशी विश्वनाथ कारिडोर के तर्ज पर ही देश में अब देवभूमि द्वारा कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। गुजरात सरकार ने इसे बनाने के फैसला लिया है। राज्य के स्वास्थ मंत्री ऋषिकेश पटेल ने गांधी नगर में हुई मंत्रिमंडल बैठक के बाद इसकी घोषणा की है।         

गुजरात सरकार ने गुरूवार को  बताया कि दुनिया की सबसे ऊंची भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा द्वारका शहर में देवभूमि द्वारका कॉरिडोर के हिस्से के रूप में बनाई जाएगी। बताया जा रहा है कि यह प्रतिमा इस कॉरिडोर का मुख्य केंद्र होगी। इसके प्रथम चरण पर काम अगले साल सितंबर में शुरू होने की उम्मीद है।   


देवभूमि द्वारका  जिले के द्वारका में भगवान कृष्ण की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति के साथ ही एक 3डी इमर्सिव एक्सपीरियंस जोन व श्रीमद् भगवद गीता अनुभव क्षेत्र का भी निर्माण किया जाएगा। सरकार के प्रवक्ता पटेल ने यह भी कहा कि बीजेपी सरकार इस क्षैत्र को पश्चिमी भारत का सबसे बड़ा धार्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए देवभूमि द्वारका कॉरिडोर बनाने का फैसला लिया है।  

इसके साथ ही पटेल ने यह भी कहा, “इस परियोजना के पहले चरण में, हम एक दर्शक दीर्घा बनाने की भी योजना बना रहे हैं, जहां से लोग प्राचीन द्वारका शहर के अवशेष देख सकते हैं. हम अगले साल सितंबर में भूमिपूजन करने के बाद पहले चरण के लिए काम शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं.”

बता दें गुजरात में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने एक बार फिर राज्य की सत्ता हासिल की है और भूपेंद्र पटेल सीएम बने हैं। सरकार बनने के बाद देवभूमि द्वारका कॉरिडोर विकसित करने का फैसला सरकार की कैबिनेट बैठक में लिया गया है। माना  जा रहा है कि इस कॉरिडोर के निर्माण से यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा साथ ही रोजगार की अवसर भी मिलेंगे।  


 

Tags: