देसी पिस्तौल लेकर घूमते दो लोग पकड़ाए

अमरावती देसी पिस्तौल लेकर घूमते दो लोग पकड़ाए

Anita Peddulwar
Update: 2023-05-04 09:59 GMT
देसी पिस्तौल लेकर घूमते दो लोग पकड़ाए

डिजिटल डेस्क, अमरावती ।  अवैध तरीके से देसी पिस्तौल लेकर दोपहिया पर घूम रहे दो आरोपियों  को फ्रेजरपुरा पुलिस ने  राजुरा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल समेत दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से अवैध हथियार रखने की वजह जानने के लिए कड़ी पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक फ्रेजरपुरा पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली कि विद्यापीठ चौक से फ्रेजरपुरा मार्ग पर दोपहिया पर सवार एक व्यक्ति के पास बंदूक है, पुलिस ने तुरंत राजुरा मार्ग पर जाल बिछाया।  इस समय दोपहिया पर सवार आरोपी संघर्ष रवींद्र फुले व यशवंतकुमार भाऊराव गोसावी को हिरासत में लेकर तलाशी ली। इस दौरान आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल और उसमें दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

 पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 3/25 आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने वह देसी पिस्तौल कुछ महीने पहले ही नागपुर से खरीदी थी।  जिससे आरोपियों को भाईगिरी का भूत सवार हो रहा था लेकिन पुलिस ने किसी तरह की घटना को अंजाम देने से पहले ही आरोपियों को दबोच लिया। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्‌डी, पुलिस निरीक्षक गोरखनाथ जाधव के मार्गदर्शन में एपीआई आकाश वाठोरे, सुनील सोलंके, महेंद्र बलके, शेखर गायकवाड़ ने की है। 
 

Tags:    

Similar News