प्रदूषण की रोकथाम नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

मनसे ने शुरू की भूख हड़ताल प्रदूषण की रोकथाम नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

Anita Peddulwar
Update: 2023-03-25 11:50 GMT
प्रदूषण की रोकथाम नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

डिजिटल डेस्क,गडचांदूर (चंद्रपुर)। शहर में स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के प्रदूषण की वजह से स्थानीय और परिसर के नागरिक हलाकान हो रहे हंै। कंपनी की धूल की वजह से खेती का भारी नुकसान हो रहा है। अनेक लोगों को विभिन्न बीमारियां घेर रही है। इसके बावजूद कंपनी प्रदूषण की रोकथाम के लिए कोई उपाय नहीं कर रही है। इसलिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने शासकीय विश्रामगृह के सामने 24 मार्च से बेमियादी भूख हड़ताल शुरू की है। इसके बावजूद उपाय योजना न किए जाने पर आंदोलन को तीव्र करने की चेतावनी दी है।
भूख हड़ताल में मनसे के कोरपना तहसील अध्यक्ष सुरेश कांबले, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश बोरकर,  राजू चौधरी, विद्यार्थी सेना के तहसील अध्यक्ष ऋषिकेश भारती, यातायात सेना के  तहसील अध्यक्ष निनाद बोरकर, गडचांदूर शहर उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर केंद्रे,भास्कर लोहबडे,राजू खटोड आदि शामिल हैं। इस आंदोलन को जनसत्याग्रह के नेता आबीद अली, शेतकरी संगठना के शहर अध्यक्ष संतोष पटकोटवार, नगरसेवक रामसेवक मोरे, गोपाल मालपाणी, प्रदीप गुडेल्लीवर, मनोज भोजेकर, मनोज सिंग, राकेश खेवले,अंकित पुरके आदि ने समर्थन दिया है। इसकी चेतावनी संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी थी।
 

Tags:    

Similar News