नागपुर में दो दिन की बारिश से मौसम हुआ ठंडा

गर्मी से मिली राहत नागपुर में दो दिन की बारिश से मौसम हुआ ठंडा

Anita Peddulwar
Update: 2022-07-09 10:12 GMT
नागपुर में दो दिन की बारिश से मौसम हुआ ठंडा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर में शुक्रवार को अच्छी बारिश हुई। 96.4 मिमी दर्ज की गई। दिन भर हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया। बारिश के कारण दिन में सड़कों पर आवागमन कम रहा। बाजारों में भी रौनक नहीं दिखी। गुरुवार व शुक्रवार लगातार दो दिन हुई बारिश का असर जनजीवन पर हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री व न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 

ऑरेंज अलर्ट : मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश व ओडिशा में ऊपरी हवा में चक्रवात बना हुआ है। मध्य प्रदेश में बने चक्रवात का असर नागपुर में शुक्रवार को भी रहा। रात को ठंडी हवा चली, जिससे गर्मी व उमस से राहत मिली। एक और कम दबाव का क्षेत्र तैयार होने से शनिवार 9 जुलाई को गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने 10 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट और उसके बाद 12 जुलाई तक येलो अलर्ट की घोषणा की है।
 

Tags: