नहाते समय नौकर ने बनाया मालकिन का वीडियो, धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा

नहाते समय नौकर ने बनाया मालकिन का वीडियो, धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा

Anita Peddulwar
Update: 2020-08-05 08:19 GMT
नहाते समय नौकर ने बनाया मालकिन का वीडियो, धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अजनी थाना क्षेत्र के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट की पत्नी का नहाते समय नौकर ने ही वीडियो बना लिया। उसके बाद शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। ऐसा नहीं करने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। नौकर के खिलाफ अजनी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी नौकर का नाम चेतन खडतकर है। वह नंदनवन का रहने वाला है। बताया जाता है कि अकाउंटेंट का दफ्तर घर में ही है। इस वजह से चेतन का उसके घर में आना-जाना लगा रहता था। आरोप है कि 6 जुलाई को जब चार्टर्ड अकाउंटेंट की 40 वर्षीय पत्नी नहा रही थी, तभी मौका देखकर चेतन ने अपने मोबाइल में उसका वीडियो बना लिया। बाद में महिला को इसके बारे में बताया। इसके बाद चेतन ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी थी। इतना ही नहीं, शारीरिक संबंध बनाने तक की मांग कर डाली। इससे आहत महिला ने पति को पूरा मामला बताया। इसके बाद थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया।

Tags:    

Similar News