जबलपुर में हांथ से हांथ जोड़ो यात्रा में शामिल हुए पन्ना के युकां नेता

Yukan leader of Panna participated in hand to hand yatra in Jabalpur
जबलपुर में हांथ से हांथ जोड़ो यात्रा में शामिल हुए पन्ना के युकां नेता
मोहन्द्रा जबलपुर में हांथ से हांथ जोड़ो यात्रा में शामिल हुए पन्ना के युकां नेता

डिजिटल डेस्क, मोहन्द्रा नि.प्र.। जबलपुर में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव सचिन नायक के नेतृत्व में निकाली जा रही हाथ से हाथ जोड़ो नफरत छोड़ो अभियान में पन्ना युवक कांग्रेस के महासचिव सारांश पाण्डेय शामिल हुए। भाजपा की विकास यात्रा पर निशाना साधते हुए सारांश पाण्डेय ने कहा जनता अपने आसपास के स्कूल, अस्पताल, पेयजल सिंचाई और रोजगार कि सुविधाओं में हुए विकास को टटोल कर देख ले  तो पता चल जाएगा कि 20 साल में भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश में क्या किया है। सरकारी मशीनरी के भरोसे निकाली जा रही इस विकास यात्रा से मूल भाजपाई भी गायब है क्योंकि उन्हें पता है कि मध्यप्रदेश में लेनदेन की सरकार है विकास कर नेताओं की आमदनी का जरिया बने हैं। बच्चों और गरीबों का निवाला नेताओं का पेट भर रहा है।  

Created On :   17 Feb 2023 12:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story