Google ने वियर OS के लिए प्ले स्टोर रिडिजाइन किया

Google ने वियर OS के लिए प्ले स्टोर रिडिजाइन किया

Manmohan Prajapati
Update: 2019-11-15 07:17 GMT
Google ने वियर OS के लिए प्ले स्टोर रिडिजाइन किया

डिजिटल डेस्क, सैन फ्रांसिस्को। टेक दिग्गज कंपनी Google ने वियर ओएस के लिए प्ले स्टोर प्को रिडिजाइन किया है। जिसके बाद अब यह थोड़ा बेहतर कार्य कर रहा है। बता दें कि वियर ओएस गूगल पहले एंड्रॉइड वियर के नाम से जाना जाता था। इसे अब नया डिजाइन देकर गूगल ने और अधिक बेहतर करने का प्रयास किया है।

रेडिट पर देखा गया है कि Google सभी वियर ओएस यूजर्स के लिए प्ले स्टोर अपडेट लेकर आया है। पहली नजर में, यह एक रेडिकल नया स्वरूप नहीं है, लेकिन यह बेहतर के लिए बहुत सारे बदलाव करता है।

9 टू 5 गूगल के अनुसार, सबसे पहले पुल-डाउन मेनू को हटाया गया है, जो काफी समय से परेशान कर रहा था। पिछले डिजाइन में मेनू इंडिकेटर अक्सर सर्च बटन को कवर करता रहा है।

वियर ओएस यूजर्स शायद इस अंतर को पहचान सकें। उन्हें अब छिपे हुए पुलडउन मेनू के अलावा मुख्य पेज के नीचे माई एप, अकाउंट्स और सेटिंग्स सेक्शन मिले। वियर ओएस के लिए बाकी बचा हुआ प्ले स्टोर अधिक बदला हुआ नजर नहीं आता है।

Tags:    

Similar News