कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2022 तक

साप्ताहिक राशिफल कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2022 तक
हाईलाइट
  • कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल (3 से 9 अक्टूबर)

लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह की शुरुआत में भाग्य कुछ कमजोर पड़ सकता है। कार्यो में रुकावटें आ सकती हैं। मन अशांत बना रह सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दे आंखों में कोई समस्या हो सकती है। पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। धनप्राप्ति के नए मार्ग बन सकते हैं। नौकरी-पेशा वर्ग पर कार्य का अधिक भार बढ़ सकता है। हफ्ते के अंत में स्थितियां सामान्य होने लगेंगी।

वृषभ लग्नराशि : यह सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सिरदर्द की समस्या बनी रह सकती है। कामकाज को लेकर इस हफ्ते कुछ नए प्लान आप बना सकते हैं। इस हफ्ते कामकाज को लेकर आलस्य से बचने की सलाह रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। इस हफ्ते आपके मन में कोई उलझन बनी रह सकती है। भाई-बहनों का उचित सहयोग आपको मिलेगा।

मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह विवाह योग्य जातकों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। अपनी बुद्धि के बल से कई कार्यो में सफलता प्राप्त करेंगे। पैतृक संपति को लेकर कोई फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ खटास पैदा हो सकती है। मानसिक तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, चोट-चपेट लगने का अंदेशा बना रहेगा। लोगों से बातचीत के समय वाणी का ध्यान रखें। धन का लाभ मिलेगा।

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह आपकी आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। कामकाज को लेकर इस हफ्ते कोई अनजाना भय बना रह सकता है। नौकरी में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। बॉस लोगों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। पति-पत्नी के रिश्तों में अड़चनें पैदा हो सकती हैं। प्रेम-संबंधों में दरार आ सकती है। इस हफ्ते भाग्य का सहयोग आपके लिए मददगार बना रहेगा। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता शुभ परिणाम देने वाला रहेगा।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह धन का अच्छी मात्रा में आगमन हो सकता है। निवेश किए धन से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। हफ्ते के उत्तरार्ध में कुछ परेशानी रह सकती है। संतान के लिए चिंतित रह सकते हैं। शत्रु पक्ष से लाभ मिल सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्यो में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। वाहन को चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह यात्राओं की अधिकता हो सकती है। अपने कुटुंबजनों के यहां मांगलिक कार्य के लिए जा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोगों के कार्य रुकावटों के साथ पूरे होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से हफ्ता ठीक है, आलस्य बना रह सकता है। किसी भी प्रकार के निवेश से बचें। सरकारी कार्यो में चल रहे क्रियाकलापों में सफलता मिल सकती है। इस हफ्ते क्रोध से बचने की सलाह रहेगी।

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह आप ऊजार्वान बने रहेंगे। हफ्ते की शुरुआत में कुछ उलझनें रह सकती हैं। लेकिन अपने सामर्थ के अनुसार आप सभी पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। किए गए निवेश से आपको लाभ मिल सकता है। इच्छापूर्ति के लिए यह हफ्ता बहुत अच्छा व्यतीत हो सकता है। धन संबंधी चिंताएं दूर हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कामकाज को लेकर आप अधिक बिजी बने रहेंगे।

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह व्यापार तथा नौकरी को लेकर स्थितियां बहुत अच्छी रहेगी। अचानक लाभ प्राप्ति के योग बन सकते हैं। धार्मिक कार्यो पर खर्चा हो सकता है। जीवनसाथी के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। माता-पिता का स्नेह तथा सहयोग प्राप्त होगा। आलस्य में वृद्धि हो सकती है, साथ ही सेहत संबंधित कोई विकार आपको परेशान कर सकता है।

धनु लग्नराशि : इस सप्ताह आपके लाभों में वृद्धि होने के अच्छे संकेत हैं। आपकी खराब वाणी के चलते दिक्कतें बढ़ सकती हैं। ध्यान रखें, बिना सोचे-समझे कुछ न बोलें। नौकरी कर रहे जातको को नया पद मिल सकता है। उच्च अधिकारियों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। इस हफ्ते आपको भाई बहनों का अच्छा सहयोग आपको मिलेगा। इस हफ्ते आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा।

मकर लग्नराशि : इस सप्ताह नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। व्यर्थ के खर्चो की अधिकता से आप परेशान हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें, शारीरिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। धन के लिहाज से हफ्ते का मध्य तथा अंतिम भाग आपके लिए अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते किसी काम को लेकर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाग्य साथ देने के चलते आपके सभी कार्य बिना बाधा के पूरे हो जाएंगे। यात्राओं के योग रहेंगे। व्यापारिक यात्राओं में सफलता तथा लाभ मिल सकता है। हफ्ते के मध्य भाग में आपको धन लाभ हो सकता है। नकारात्मक विचारों के कारण परेशानी हो सकती है। किसी के बारे में गलत न बोलें, इसलिए इनसे दूर रहें। संतान के कारण परेशानी हो सकती है।

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह धन को लेकर स्थिति अच्छी रहेगी। हफ्ते की शुरुआत में नौकरी में अधिक कार्य मिल सकता है, जिससे मानसिक उलझनें बढ़ सकती हैं। हफ्ते के मध्य में आपको कुछ अनचाहा खर्च करना पड़ सकता है। अचानक किसी यात्रा का योग बन सकता है। विद्यार्थी वर्ग को मनोनुकूल सफलता मिलेगी। हफ्ते के अंत में आपको कुछ लाभ और अच्छे समाचार मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा।

(ज्योतिषी विशाल वाष्र्णेय कलाशांति ज्योतिष के संस्थापक हैं। यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्नराशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर्दशा और जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)

प्रस्तुति : कलाशांति ज्योतिष

मोबाइल नं. 91-6261231618

मेल : कलाशांतिज्योतिष एटदरेट जीमेल डॉट कॉम

वेबसाइट : एचटीपी//डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कलाशांतिज्योतिष डॉट कॉम

 

एसजीके

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   2 Oct 2022 6:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story