न्यू बाइक: 2026 Aprilia RS 457 और Tuono 457 हुई लॉन्च, नए कलर ऑप्शन मिले कीमत भी कम हुई

2026 Aprilia RS 457 और Tuono 457 हुई लॉन्च, नए कलर ऑप्शन मिले कीमत भी कम हुई
अप्रिलिया RS 457 की कीमत अब 4.22 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। वहीं ट्यूनो 457 की एक्‍स शोरूम कीमत 3.97 लाख रुपए है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इटैलियन दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी अप्रिलिया (Aprilia) ने भारत में अपनी दो नई बाइक को अपडेट किया है। कंपनी की ओर से आरएस 457 (RS 457) और टुओनो 457 (Tuono 457) मोटरसाइकिल के नए MY26 मॉडल लॉन्च किए गए हैं। खास बात यह कि, अब दोनों ही बाइक पहले के मुकाबले सस्ती मिलेंगी। दरअसल, पहले GST 2.0 टैक्स स्लैब लागू होने के बाद दोनों मॉडल की कीमत में बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन टैक्स में कटौती होने के चलते अब इनकी कीमत भी कम हो गई है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और खूबियां...

2026 Aprilia Tuono 457 और RS 457 की कीमत

अप्रिलिया RS 457 की कीमत अब 4.22 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। यह अपडेटेड कीमत नए कोरल ब्लू स्नेक और आर्सेनिक येलो कलर स्कीम पर भी लागू होती है, जिन्हें इंडिया बाइक वीक 2025 में दिखाया गया था। जबकि, वहीं ट्यूनो 457 की एक्‍स शोरूम कीमत 3.97 लाख रुपए है। देखा जाए तो पहले के मुकाबले दोनों बाइक की कीमतों में करीब 29 हजार रुपए तक की कमी आई है।

2026 Aprilia Tuono 457 और RS 457 की खूबियां

Aprilia RS 457 एक फुली फेयर्ड बाइक है, जिसमें एलईडी हेडलाइट, इंजन मैप, ड्यूल चैनल एबीएस के साथ रोल ओवर सिस्‍टम, ट्रैक्‍शन कंट्रोल, पांच इंच टीएफटी इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, राइडिंग के लिए तीन मोड्स को दिया जाता है। इसमें 17 इंच के टायर्स मिलते हैं। इसके दोनों पहियों पर डिस्‍क ब्रेक मिलते हैं और साथ ही बाइक में 41 एमएम के यूएसडी फॉर्क्‍स दिए गए हैं।

2026 Aprilia Tuono 457 और RS 457: इंजन और पावर

मैकेनिकल रूप से, दोनों मोटरसाइकिलों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इनमें 457 cc की क्षमता का डबल पैरलल फॉर्वर्ड फेसिंग सिलेंडर का लिक्विड कूल्‍ड इंजन दिया गया है, जो 47.6 hp और 43.5 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। RS 457 और Tuono 457 में चेसिस और स्विंगआर्म जैसे खास पार्ट्स भी एक जैसे हैं, और Tuono को पूरी तरह से फेयर्ड RS के नेकेड स्ट्रीटफाइटर विकल्प के तौर पर रखा गया है।

Created On :   10 Feb 2026 7:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story