Ford EcoSport का Thunder एडिशन लॉन्च, कीमत 10.18 लाख से शुरु

Ford EcoSport Thunder launch in India, Price starts 10.18 lakh
Ford EcoSport का Thunder एडिशन लॉन्च, कीमत 10.18 लाख से शुरु
Ford EcoSport का Thunder एडिशन लॉन्च, कीमत 10.18 लाख से शुरु
हाईलाइट
  • EcoSport Thunder एडिशन में कंपनी ने ब्लैक थीम का उपयोग है
  • EcoSport Thunder में मैकानिकल तौर पर कोई बदलाव नहीं किया
  • Ford EcoSport के Thunder एडिशन में कॉस्मैटिक् बदलाव किए हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी फोर्ड मोटर कंपनी ने भारत में मौजूद अपनी एसयूवी EcoSport का Thunder वेरिएंट  लॉन्च कर दिया है। Ford EcoSport Thunder का नया वेरिएंट कंपनी द्वारा बंद किए गए Signature वेरिएंट को रिप्लेसमेंट करेगा। इसी के साथ कंपनी ने इस लाइनअप के सभी वेरिएंट्स में बदलाव भी किया है। ग्राहकों के लिए अच्छी खबर ये कि कंपनी ने EcoSport के सभी वेरिएंट्स की कीमतें भी घटाई हैं। 

कीमत
बात करें कीमत की तो नई Ford EcoSport Thunder के पेट्रोल MT मॉडल की कीमत 10.18 लाख रुपए रखी गई है। वहीं डीजल MT मॉडल की कीमत 10.68 लाख रुपए, एक्स-शोरूम, दिल्ली है।

कीमतों में इतनी कटौती
कंपनी के अनुसार EcoSport के सभी मॉडल्स की घटाई गई कीमतों का कारण हाई लेवल लोकलाइजेशन की वजह से प्रोडक्शन कीमत में आई कमी आना है। कीमतों में कमी 8,000 रुपए (पेट्रोल MT ट्रेंड वेरिएंट) से लेकर 57,000 रुपए (टॉप डीजल MT S वेरिएंट) तक की गई है।

एक्सटीरियर
नई Ford EcoSport Thunder के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि कंपनी ने इसमें ब्लैक थीम का उपयोग किया गया है। इसके हेडलैम्प क्लस्टर पर डार्क फिनिश और फॉग लैम्प के चारों ओर भी ब्लैक फिनिश है। एसयूवी की ग्रिल, रूफ और रियर व्यू मिरर्स भी ब्लैक हैं। इसके अलावा इसके दरवाजों पर ब्लैक स्टिकर दिए गए हैं। नई इकोस्पोर्ट में दिए गए 17-इंच के अलॉय वील्ज भी ब्लैक हैं। वहीं बोनट पर ब्लैक ड्यूल टोन फिनिश दिया गया है। 

Created On :   6 Jun 2019 11:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story