लिमिटेड एडिशन बाइक: TVS Ronin का लिमिटेड एडिशन Agonda लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस (TVS) ने अपनी पॉपुलर बाइक रोनिन (Ronin) का नया वेरिएंट अगोंडा (Agonda) लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे लेटेस्ट एडिशन के तौर पर पेश किया है। जिसमें खास स्टाइलिंग और कॉस्मेटिक अपडेट देखने को मिलते हैं। बात करें कीमत की तो, भारत में इसे 1,30,990 रुपए एक्स-शोरूम की प्राइज पर पेश किया गया है। आइए जानते हैं इसकी खूबियों के बारे में...
यह भी पढ़े -Bajaj Pulsar N160 का सिंगल-सीट वेरिएंट गोल्ड USD फोर्क के साथ हुआ लॉन्च, कीमत 113133 रुपए से शुरू
TVS Ronin Agonda की खूबियां
इस बाइक में कई कॉस्मेटिक फीचर्स को शामिल किया गया है। इस बाइक का नाम और विजुअल डायरेक्शन गोवा के अगोंडा बीच से लिया गया है, जो राज्य के शांत और ज्यादा आरामदायक समुद्र तटों में से एक है। इस वेरिएंट में ग्लॉसी व्हाइट फ्यूल टैंक और हेडलैम्प काउल, ब्लैक-बेस्ड बॉडी के साथ है।
बाइक में फ्यूल टैंक और हेडलैम्प पर ग्लॉसी व्हाइट शेड में दिए गए हैं। इसमें ब्लैक्ड-आउट एलिमेंट्स USD फोर्क्स, अलॉय व्हील्स, सैंप गार्ड, इंजन पार्ट्स, हैंडलबार और एग्जॉस्ट, फ्यूल टैंक पर बड़े अक्षरों में AGONDA की बैजिंग और रेड और ब्लू पिनस्ट्राइप्स शामिल हैं।
बाइक में 41mm USD फोर्क फ्रंट सस्पेंशन और 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक रियर सस्पेंशन मिलता है। इसमें ब्रेकिंग के लिए 300mm फ्रंट डिस्क और 240mm डिस्क रियर ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से इसमें डुअल-चैनल ABS (Rain और Urban मोड) दिया गया है।
बात करें फीचर्स की तो इसमें राउंड डिजिटल कंसोल (असिमेट्रिक लेफ्ट-माउंटेड) मिलता है। इसमें कनेक्टिविटी के तौर पर ब्लूटूथ, वॉयस असिस्ट और टीवीएस स्मार्टएक्सकनेक्ट मिलता है।
यह भी पढ़े -स्कोडा ने भारत में अपने 25वें साल में बेची 500,000 गाड़ियां, नवंबर में 90% साल-दर-साल ग्रोथ दर्ज की
TVS Ronin Agonda इंजन
इसके इंजन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 225.9cc, सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, 4-वाल्व, SOHC इंजन दिया गया है। यह इंजन 20.4 PS की पावर और 19.93 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच भी दिया गया है।
Created On :   6 Dec 2025 10:38 PM IST













