Golmaal 5 Star Cast: एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे अजय देवगन, 'गोलमाल-5' में मचाएंगे धमाल, देखें वीडियो

एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे अजय देवगन, गोलमाल-5 में मचाएंगे धमाल, देखें वीडियो
गोलमाल सीरीज के फैंस को इसके पांचवें पार्ट का लंबे समय से इंतजार है। फिल्म को लेकर कई खबरें सामने आ रही थीं। इन्हीं में से एक खबर थी कि सुपरस्टार अक्षय कुमार भी इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनेंगे। अब खुद अजय देवगन ने इस खबर को कंफर्म किया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गोलमाल सीरीज के फैंस को इसके पांचवें पार्ट का लंबे समय से इंतजार है। फिल्म को लेकर कई खबरें सामने आ रही थीं। इन्हीं में से एक खबर थी कि सुपरस्टार अक्षय कुमार भी इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनेंगे। अब खुद अजय देवगन ने इस खबर को कंफर्म किया है।

फिल्म के डारेक्टर रोहित शेट्टी का 14 मार्च यानि आज जन्मदिन है। इस मौके पर अजय देवगन ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जो कि फिल्म के शूटिंग सेट का BTS वीडियो है। इसे शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा, 'कहा था ना रोहित शेट्टी का भर्थडे धमाकेदार होगा। इससे बड़ा धमाका क्या हो सकता है? गोलमाल 5 के लिए दोबारा गैंग के साथ वापसी कर रहे हैं कुछ नए मेंबर्स के साथ लेकिन पागलपन वही पुराना होगा।'

फिल्म में दिखेगा अक्षय का अलग लुक

खबरों के मुताबिक अक्षय कुमार इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाते दिखाई देंगे। उनका लुक भी इसी को ध्यान में रखते हुए चुना गया है। वीडियो में अक्षय के सिर पर बाल नहीं हैं। उनकी बड़ी दाढ़ी और मूछ हैं। उनके गले में कुछ मालाएं हैं, उनका ये लुक पूरी तरह से एक विलेन का ही लग रहा है। काली हुडी और काली धोती पहने हुए अक्षय काफी डेंजर दिखाई दे रहे हैं।

इस स्टार की हुई वापसी

इस वीडियो में पुरानी सभी फ्रेंचाइजी के अजय देवगन के को-स्टार्स तुषार कपूर, कुणाल खेमू, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी की पांचवी किश्त में शरमन जोशी की भी वापसी हो गई है। वह पहली फिल्म में थे लेकिन इसके बाद अगली तीन फिल्मों में वह नहीं थे। इतना ही नहीं फिल्म इनकी ओजी 5 सिटर बाइक भी इस सीजन में दिखने वाली है। अक्षय की एंट्री और शरमन की वापसी ने फैंस को इस फिल्म के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड कर दिया है।

Created On :   14 March 2026 11:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story