Breaking News: आज की बड़ी खबरें 06 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 6 Oct 2025 2:07 PM IST
एशिया बुक ऑफ द रिकार्ड में दर्ज हुई मां शारदा की चूनर
मैहर जिले की दूसरी वर्षगांठ पर रविवार को मैहर में श्रद्धालुओं ने साढ़े 3 किलोमीटर लंबी भव्य चूनर यात्रा निकाली। पहाड़ी पर स्थित सडक़ मार्ग से होते हुए चूनर यात्रा मंदिर की ड्योढ़ी तक पहुंची जहां माई के चरणों में चूनर अर्पित की गई।
- 6 Oct 2025 1:56 PM IST
कार की ठोकर से स्कूटी सवार भाई-बहन घायल
नागौद कस्बे में तेज रफ्तार कार की ठोकर लगने से स्कूटी सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने बताया कि कृष्णा पुत्री राज ललन बागरी 18 वर्ष, निवासी हरदुआ मोहल्ला, अपने भाई राज बागरी के साथ रविवार शाम को स्कूटी से पन्ना रोड पर जा रही थी।
- 6 Oct 2025 1:46 PM IST
पटवारी के सूने घर का ताला तोड़कर गहनों की चोरी
कोलगवां थाना अंतर्गत भरहुत नगर के पीछे अमृत कॉलोनी में पटवारी के सूने घर का ताला तोडक़र चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण समेत कपड़े चोरी कर लिए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बारीकला में पदस्थ पटवारी रामशिरोमणि डोहर विगत दिवस पत्नी और परिजनों के साथ अपने गांव मोहनिया-कोटर, चले गए थे।
- 6 Oct 2025 1:36 PM IST
महिला का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजों ने उड़ाए 35 हजार
नागौद कस्बे में अज्ञात बदमाशों ने एटीएम कार्ड बदलकर महिला के बैंक अकाउंट से 35 हजार रुपए निकाल लिए। यह वारदात सामने आते ही पीड़िता ने कार्ड ब्लॉक कराने के साथ थाने में शिकायत दर्ज करा दी है।
- 6 Oct 2025 1:26 PM IST
डीजे संचालक को गोली मारकर फरार आरोपियों का नहीं लगा सुराग
डीजे संचालक को दिनदहाड़े गोली मारकर फरार हुए आरोपी जितेन्द्र निवासी बजरहा टोला समेत उसके 2 साथियों का पुलिस दो दिन बाद भी पता नहीं लगा पाई है। धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमों को रवाना तो किया गया, लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली।
- 6 Oct 2025 1:17 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 06-अक्टूबर-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.80 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 5 अक्टूबर 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 30 सितंबर, 2025 को औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.08 प्रतिशत की वृद्धि है।
- 6 Oct 2025 1:06 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 06-अक्टूबर-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.44 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 5 अक्टूबर 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 30 सितंबर, 2025 को औसतन 107.36 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.08 प्रतिशत की वृद्धि है।
- 6 Oct 2025 1:00 PM IST
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने SMS अस्पताल के ICU वार्ड में आग लगने की घटना पर दी प्रतिक्रिया
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने SMS अस्पताल के ICU वार्ड में आग लगने की घटना पर कहा, "निश्चित रूप से ऐसे मामलों की सरकारी स्तर पर जांच होगी, लेकिन यह व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप या राजनीतिक टिप्पणियों का समय नहीं है। अभी हम सभी को प्रार्थना करनी चाहिए कि पीड़ित जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। निश्चित रूप से इसके कारणों की जांच की जाएगी, अगर कोई व्यक्ति दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर तकनीकी खराबी पाई गई तो हम यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेंगे कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।"
- 6 Oct 2025 12:55 PM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग भूस्खलन की घटना पर दी प्रतिक्रिया
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग भूस्खलन की घटना पर कहा, "हमने सभी पर्यटकों को बचा लिया है। डायमंड हार्बर में एक व्यक्ति लापता है, उसे छोड़कर हम आज ही 500 पर्यटकों को ला रहे हैं। हम पहले ही 45 वोल्वो बसों में पर्यटकों को ला चुके हैं। हमने सिलीगुड़ी में 250 लोगों को रखने की व्यवस्था की है, जबकि हम 500 लोगों को वोल्वो बसों, उत्तर बंगाल राज्य परिवहन बसों में ला रहे हैं। सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। पुलिस ने सामुदायिक रसोई भी शुरू कर दी है।"
- 6 Oct 2025 12:42 PM IST
भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने कटक झड़प की घटना पर ने दिया बयान
भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने कटक झड़प की घटना पर कहा, "कटक में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति पैदा हो गई है। जो घटना हुई, वह नहीं होनी चाहिए थी। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व में शांति बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। 36 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया गया है, भारी पुलिस बल तैनात है। जो लोग घायल हुए हैं उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, उनका इलाज चल रहा है। यह एक ऐसी घटना है जो नहीं होनी चाहिए थी लेकिन राज्य सरकार शांति बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रही है।"
Created On :   6 Oct 2025 8:04 AM IST












