Breaking News: आज की बड़ी खबरें 06 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 6 Oct 2025 12:13 PM IST
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम में छात्र-छात्राओं को वितरण समारोह में सभी को किया संबोधित
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम में छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र, लैपटॉप एवं सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम में कहा, "नारी की गरिमा, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को भारत की संस्कृति ने सदैव सर्वोच्च स्थान दिया है। धरती को भी हमने माता के रूप में पूजा है। दुनिया की सबसे पवित्र नदी की हमने मां गंगा के रूप में अराधना की है।"
- 6 Oct 2025 12:11 PM IST
भाजपा के संगठन की तरह काम कर रहा हैं चुनाव आयोग-कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, "हमें पता है कि चुनाव आयोग ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है, वे भाजपा के संगठन की तरह काम कर रहे हैं। आज 6 अक्टूबर है और आज चुनाव आयोग चुनाव की घोषणा करेगा, इसके ठीक दो दिन पहले प्रधानमंत्री बिहार के युवाओं के लिए योजनाओं की घोषणा करते हैं, उसके दो दिन पहले महिलाओं के लिए 10 हज़ार रुपये की घोषणा करते हैं। इसलिए इस हफ़्ते उन्होंने चुनाव आयोग की घोषणा इस तरह से तय की है कि उससे पहले सरकार ये सब घोषणा कर सके
#WATCH | दिल्ली: कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, "हमें पता है कि चुनाव आयोग ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है, वे भाजपा के संगठन की तरह काम कर रहे हैं। आज 6 अक्टूबर है और आज चुनाव आयोग चुनाव की घोषणा करेगा, इसके ठीक दो दिन पहले प्रधानमंत्री बिहार के युवाओं के लिए योजनाओं की घोषणा… pic.twitter.com/wyw3Lx7T2k
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2025 - 6 Oct 2025 12:09 PM IST
नारी की गरिमा, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को भारत की संस्कृति ने सदैव सर्वोच्च स्थान- यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम में छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र, लैपटॉप एवं सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम में कहा, "नारी की गरिमा, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को भारत की संस्कृति ने सदैव सर्वोच्च स्थान दिया है। धरती को भी हमने माता के रूप में पूजा है। दुनिया की सबसे पवित्र नदी की हमने मां गंगा के रूप में अराधना की है।
- 6 Oct 2025 11:35 AM IST
बिहार विधानसभा के बाहर स्वर्गीय देवशरण सिंह की प्रतिमा का उद्घाटन किया
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा के बाहर स्वर्गीय देवशरण सिंह की प्रतिमा का उद्घाटन किया।
- 6 Oct 2025 11:30 AM IST
अचानक आई भारी बारिश से बिहार के कुछ हिस्सों में भी बाढ़ का खतरा
बंगाल, बिहार से लेकर नेपाल तक अचानक आई भारी बारिश ने मचाई तबाही, 4 अक्टूबर की शाम से 5 अक्टूबर की सुबह तक लगातार बारिश ने उत्तर बंगाल में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी। लैंडस्लाइड्स से 17 लोग मारे गए, सिक्किम से रास्ता कटा ,नेपाल में 47 से ज्यादा मौतें हुईं।
- 6 Oct 2025 11:12 AM IST
एसएमएस में आग घटना की न्यायिक जांच होनी चाहिए- पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, हम मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से बात करेंगे। हमें बहुत दुख है कि कोई भी जांच की बात नहीं कर रहा है। मृतकों के परिवारों का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि शव कहां हैं। यह बहुत बुरी स्थिति है, यहां कोई मंत्री नहीं है, कोई सरकारी अधिकारी नहीं है, ऐसी घटना की न्यायिक जांच होनी चाहिए
- 6 Oct 2025 11:01 AM IST
sms अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लगी आग, सरकार की घोर लापरवाही- नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता टीकाराम जूली
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने कहा, यह राज्य सरकार की घोर लापरवाही है। मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे में व्यस्त हैं, कोई निगरानी नहीं है। शिक्षा और स्वास्थ्य राज्य की बुनियादी ज़रूरतें हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को तुरंत इस्तीफ़ा देना चाहिए और शोक संतप्त परिवारों को मुआवज़ा दिया जाना चाहिए। जिन लोगों की लापरवाही के कारण यह घटना हुई, उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई होनी चाहिए.
- 6 Oct 2025 10:54 AM IST
मारवाड़ महोत्सव 2025 में हेरिटेज वॉक का आयोजन
राजस्थान के जोधपुर में मारवाड़ महोत्सव 2025 में हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया।
- 6 Oct 2025 10:40 AM IST
कफ सिरप विवाद,औषध नियंत्रण विभाग ने उत्तर प्रदेश में कफ सिरफ को किया बैन-ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कफ सिरप विवाद पर कहा, "जिस कफ सिरप को लेकर देश में विवाद छिड़ा है, बच्चों की अस्वाभाविक मौत हुई हैं, वो दुखद है। हमारी सरकार ने कभी भी ऐसी कफ सिरप को नहीं खरीदा है। मैंने एडवाइजरी भी जारी की है कि ऐसे कफ सिरप से बचें। कल ही औषध नियंत्रण विभाग ने इसे उत्तर प्रदेश में बैन कर दिया है।"
- 6 Oct 2025 10:29 AM IST
मृत्युंजय तिवारी ने बिहार सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सार्वजनिक मंचों पर जिस तरह की अजीब हरकतें सामने आती हैं वो चिंता का विषय है।
Created On :   6 Oct 2025 8:04 AM IST












