Breaking News: आज की बड़ी खबरें 31 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 31 Oct 2025 1:17 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 31-अक्टूबर-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 99.24 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 19 अक्टूबर 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 30 सितंबर, 2025 को औसतन 99.24 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में कोई बदलाव नहीं था। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 31 Oct 2025 1:06 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 31-अक्टूबर-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का औसत मूल्य 137.24 रुपये है। कल, 19 अक्टूबर 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 30 सितंबर, 2025 को औसतन 137.24 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 31 Oct 2025 12:56 PM IST
जब बिहार विकसित होगा तभी देश विकसित होगा’, सीवान रैली में बोले यूपी के CM योगी
जब बिहार विकसित होगा तभी देश विकसित होगा’, सीवान रैली में बोले यूपी के CM योगी
- 31 Oct 2025 12:38 PM IST
PM मोदी 2 नवंबर को पटना में शाम 4 बजे से दिनकर मूर्ति से गांधी मैदान तक रोड शो करेंगे
PM मोदी 2 नवंबर को पटना में शाम 4 बजे से दिनकर मूर्ति से गांधी मैदान तक रोड शो करेंगे
- 31 Oct 2025 12:21 PM IST
बिहार के आरा में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, पुलिस मौके पर पहुंची
बिहार के आरा में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, पुलिस मौके पर पहुंची
- 31 Oct 2025 12:00 PM IST
केरल में आशा कार्यकर्ताओं का 266 दिनों से चल रहा लंबा विरोध प्रदर्शन अब समाप्त
केरल में जल्द ही स्थानीय निकाय चुनाव होने वाले हैं, इसलिए सचिवालय के सामने आशा कार्यकर्ताओं का 266 दिनों से चल रहा लंबा विरोध प्रदर्शन अब समाप्त होगा। स्वास्थ्य स्वयंसेवकों ने फैसला किया है कि वे अब अपने आंदोलन को जिलों और लोगों के बीच ले जाएंगे।
- 31 Oct 2025 11:48 AM IST
मध्य प्रदेश के बड़वानी में दर्दनाक बस हादसा, एक महिला की मौत , 30 से अधिक यात्री घायल
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक बस हादसा हुआ है, जिसमें एक महिला की मौत हो गई है, जबकि 30 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल, सभी घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बड़वानी जिले के घाट क्षेत्र में खेतिया-पाटी रोड पर यह हादसा हुआ।
- 31 Oct 2025 11:34 AM IST
हंसराज रघुवंशी का नया भक्ति गीत "श्याम बाबा का जन्मदिन" रिलीज
हंसराज रघुवंशी का नया भक्ति गीत "श्याम बाबा का जन्मदिन" रिलीज कर दिया है। गीत में हंसराज रघुवंशी धोबी का किरदार निभा रहे हैं और वे जहां भी इस्त्री किए कपड़े देने जाते हैं, वहां बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। ये देखकर हंसराज बहुत खुश होते हैं और अपनी छोटी सी झोपड़ी में बाबा का जन्मदिन मनाते हैं। गीत के अंत में बहुत अच्छा मैसेज दिया गया है
- 31 Oct 2025 11:06 AM IST
बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव से पहले हंसराज रघुवंशी ने अपना नया भक्ति गीत रिलीज किया
मेरा भोला है भंडारी' फेम सिंगर हंसराज रघुवंशी अपने भक्ति गीतों के लिए जाने जाते हैं। सिंगर के भक्ति गीत फैंस के दिलों को छू जाते हैं। उनके भक्ति गीतों में सिर्फ भक्ति ही नहीं बल्कि आस्था की एक कहानी भी छिपी होती है, जो भक्त को उनके आराध्य के साथ जोड़ती है। अब बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव से पहले हंसराज रघुवंशी ने अपना नया भक्ति गीत रिलीज कर दिया है, जो आते ही छा गया है।
- 31 Oct 2025 10:52 AM IST
भारतीय मूल की महिला ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अमेरिकी सरकार को दी खुली चुनौती
भारतीय मूल की महिला ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अमेरिकी सरकार को खुली चुनौती दी है। यह कार्यक्रम में आयोजित किया गया था, जिसमें उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को इमिग्रेशन पॉलिसी को लेकर घेरा था। इस दौरान उसने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के कठोर इमिग्रेशन नीतियों को लेकर सवाल करते हुए कहा, "जो लोग नियमों से, मेहनत से और पैसे देकर अमेरिका आए हैं, अब उन्हें ही यहां से निकालने की बात क्यों की जा रही है?
Created On :   31 Oct 2025 8:42 AM IST












