Sona- Chandi Ka Bhav: सोना- चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए गोल्ड- सिल्वर के लेटेस्ट रेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में लगातार उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बात करें आज (11 नवंबर 2025, मंगलवार) की तो दोनों ही धातुओं के भाव बीते दिन की तुलना में काफी बढ़े हैं। यलो मेटल कहे जाने वाले गोल्ड के रेट में करीब 1,670 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। वहीं सफेद धातु कही जाने वाली चांदी की कीमत में करीब 4,700 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़त देखने को मिली है।
आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,13,600 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,900 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,13,660 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,23,980 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,13,510 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,23,830 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,13,560 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,23,880 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,13,510 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,23,830 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,13,660 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,23,980 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,13,510 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,23,830 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,13,660 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,23,980 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,13,560 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,23,880 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले करीब 4,700 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 1,57,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
Created On :   11 Nov 2025 1:18 PM IST












