Sona- Chandi Ka Bhav: एक दिन की राहत के बाद गोल्ड के रेट में तेजी आई, चांदी के भाव भी चढ़े

एक दिन की राहत के बाद गोल्ड के रेट में तेजी आई, चांदी के भाव भी चढ़े
आज 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,30,680 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोना 1,42,560 रुपए प्रति 10 ग्राम से महंगा हो गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में एक बार फिर से उठापटक देखने को मिल रही है। एक दिन की राहत के बाद आज (29 जुलाई 2026, बुधवार) दोनों ही धातुओं के दाम में ​बढ़ोतरी हुई है। यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के दाम में करीब 320 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है। दूसरी ओर सफेद धातु कही जाने वाली चांदी के भाव में भी 2,740 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़त आई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,30,680 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोना 1,42,560 रुपए प्रति 10 ग्राम से महंगा हो गया है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,42,570 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,30,689 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,42,420 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,30,539 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,42,470 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,30,589 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,42,420 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,30,539 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,42,570 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,30,689 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,42,420 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,30,539 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,42,570 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,30,689 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,42,470 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,30,589 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

चांदी की कीमत

बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें 2,740 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़त दर्ज की गई है। जिसके बाद फिलहाल अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 2,19,220 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

Created On :   29 July 2026 11:50 AM IST

Tags

Next Story