चीन का जीडीपी 2019 में 990 खरब युआन रहा

Chinas GDP in 2019 stood at 990 trillion yuan
चीन का जीडीपी 2019 में 990 खरब युआन रहा
चीन का जीडीपी 2019 में 990 खरब युआन रहा
हाईलाइट
  • चीन का जीडीपी 2019 में 990 खरब युआन रहा

बीजिंग, 17 जनवरी (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने शुक्रवार को साल 2019 में चीनी आर्थिक विकास का आंकड़ा सार्वजनिक किया। 2019 में चीन में घरेलू उत्पादन मूल्य (जीडीपी) 990.865 खरब चीनी युआन था, जो साल 2018 की तुलना में 6.1 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

चीनी अर्थतंत्र लगातार मध्यम और उच्च गति कायम बनाकर बढ़ रहा है। यह वृद्धि दर साल 2019 के शुरू में जीडीपी वृद्धि दर 6 प्रतिशत से 6.5 प्रतिशत तक निश्चित लक्ष्य के अनुकूल है।

घरेलू और बाहरी खतरे और चुनौती बढ़ने की स्थिति में चीनी अर्थतंत्र फिर भी वैश्विक आर्थिक विकास का रेलवे इंजन बना, इस तरह चीन ने अच्छा अंक प्राप्त किया है।

2019 में चीनी कुल आर्थिक मात्रा करीब 1000 खरब युआन रही, जो विश्व में दूसरे स्थान पर रहा। चीनी आर्थिक वृद्धि ने वैश्विक आर्थिक वृद्धि में 30 प्रतिशत का योगदान दिया। प्रति व्यक्ति की औसत जीडीपी 10 हजार अमेरिकी डॉलर थी। यह एक नयी उपलब्धि है।

इस तरह दुनिया भर में प्रति व्यक्ति की औसत जीडीपी 10 हजार अमेरिकी डॉलर से अधिक वालों की संख्या 1.5 अरब से बढ़कर करीब 3 अरब तक पहुंच गई। इसके साथ ही चीन में रोजगार निरंतर बढ़ रहा है, शहरों और कस्बों में नए रोजगार पाने वालों की संख्या लगातार 7 सालों में 1.3 करोड़ बनी रही। चीन में वस्तुओं की कीमत आम तौर पर स्थिर है, नागरिकों की उपभोक्ता मूल्य वृद्धि दर अनुमानित 3 प्रतिशत से कम रही।

(साभार---चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

Created On :   17 Jan 2020 6:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story