रिकॉर्ड बनाने के ​बाद गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी दोनों लुढ़के

Closing Bell: Market closed on a decline after making record, both Sensex- Nifty fall
रिकॉर्ड बनाने के ​बाद गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी दोनों लुढ़के
क्लोजिंग बेल रिकॉर्ड बनाने के ​बाद गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी दोनों लुढ़के
हाईलाइट
  • निफ्टी 44.35 अंकों की गिरावट के साथ 17
  • 585.15 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 125.27 अंकों की गिरावट के साथ 59
  • 015.89 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (17 सितंबर, शुक्रवार) सुबह रिकॉर्ड बनाने के बाद शाम को गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स व निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 125.27 अंकों की गिरावट के साथ 59,015.89 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 44.35 अंकों की गिरावट के साथ 17,585.15 के स्तर पर बंद हुआ।  

पेट्रोल- डीजल हो सकता है सस्ता! आज दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव

आज दिनभर के कारोबार के बाद HDFC बैंक, कोटक बैंक, इचर मोटर्स, भारती एयरटेल और मारुति के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं TCS, SBI, टाटा स्टील, हिंडाल्को और कोल इंडिया के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

वहीं बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज फाइनेंस सर्विस, मीडिया, बैंक और प्राइवेट बैंक के अलावा सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। वहीं  FMCG, PSU बैंक, IT, मेटल, फार्मा और रियल्टी लाल निशान पर बंद हुए।

बता दें कि, सुबह बाजार नए रिकॉर्ड के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 281.23 अंकों की तेजी के साथ पहली बार 59422.39 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 27.80 अंकों की तेजी के साथ 17547.30 के स्तर पर खुला था।

खुदरा महंगाई दर अगस्त में घटकर 5.30% पर पहुंची, दिखी मामूली गिरावट

जबकि बीते कारोबारी दिन (16 सितंबर, गुरुवार) बाजार उच्च स्तर पर खुला था। वहीं दिनभर के उतार- चढ़ाव के बाद रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 417.96 अंकों की तेजी के साथ 59,141.16 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 110.05 अंकों की बढ़त के साथ 17,629.50 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   17 Sep 2021 10:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story