गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 555 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला

Closing Bell: Market closed on decline, Sensex fell by 555 points, Nifty also slipped
गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 555 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला
क्लोजिंग बेल गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 555 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (06 अक्टूबर, बुधवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 555.15 अंकों की गिरावट के साथ 59,189.73 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 176.30 अंक की गिरावट के साथ 17,646.00 के स्तर पर बंद हुआ। 

लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल- डीजल के दाम, जानें लेटेस्ट रेट

आज UPL, ONGC, HDFC बैंक, टाटा कंज्यूमर और ब्रिटानिया के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं SBI लाइफ, JSW स्टील, इंडसइंड बैंक, हिंडाल्को, सिप्ला और टाटा स्टील के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें IT, PSU बैंक, FMCG, मीडिया, फाइनेंस सर्विस, बैंक, प्राइवेट बैंक, ऑटो, मेटल, फार्मा और रियल्टी शामिल हैं।

बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 88.86 अंक की बढ़त के साथ 59,833.74 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 47.20 अंकों की तेजी के साथ 17,869.50 के स्तर पर खुला था। 

बिग फैशन फेस्टिवल के लिए मिंत्रा का अब तक का सबसे बड़ा ओपनिंग-डे

जबकि बीते कारोबारी दिन (05 अक्टूबर, मंगलवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को मजबूती के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 445.56 अंकों की तेजी के साथ 59,744.88 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 131.05 अंक की बढ़त के साथ 17,822.30 के स्तर पर बंद हुआ था। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Created On :   6 Oct 2021 10:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story