गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी दोनों फिसले

Closing bell: Market closed with decline, Sensex-Nifty both slipped
गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी दोनों फिसले
क्लोजिंग बेल गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी दोनों फिसले
हाईलाइट
  • निफ्टी 02 अंक की गिरावट के साथ 18
  • 256 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 12 अंक की गिरावट के साथ 61
  • 223 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (14 जनवरी 2022, शुक्रवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 12 अंक की गिरावट के साथ 61,223 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी 02 अंक की गिरावट के साथ 18,256 के स्तर पर बंद हुआ।

पहले खूब बढ़ाए पेट्रोल- डीजल के दाम, अब चुनावी मौसम में राहत देने में आगे हुई सरकारी तेल कंपनियां

बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स जहां 190 अंक से ज्यादा गिरावट के साथ खुला था। वहीं निफ्टी 73 अंकों की गिरावट के साथ खुला था।

जबकि बीते कारोबारी दिन (13 जनवरी 2022, गुरुवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था और 
बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 85 अंक की तेजी लेकर 61,235 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 45 अंकों की बढ़त के साथ 18,258 के स्तर पर बंद हुआ। 

 

 

 

Created On :   14 Jan 2022 10:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story