गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 58 हजार के नीचे आया, निफ्टी भी लुढ़का

Closing bell: Sensex came down to 58 thousand, Nifty also rolled
गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 58 हजार के नीचे आया, निफ्टी भी लुढ़का
क्लोजिंग बेल गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 58 हजार के नीचे आया, निफ्टी भी लुढ़का
हाईलाइट
  • निफ्टी 28 अंक गिरावट के साथ 17
  • 276 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 59 अंक की गिरावट के साथ 57
  • 833 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (18 फरवरी, शुक्रवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 59 अंक की गिरावट के साथ 57,833 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी सूचकांक 28 अंक गिरावट के साथ 17,276 के स्तर पर बंद हुआ। 

मप्र, उप्र, दिल्ली, बिहार, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कितना महंगा हुआ पेट्रोल- डीजल, जानें ताजा दाम

बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 135 अंक की गिरावट के साथ 57,756 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 39 अंकों की गिरावट के साथ 17275 के स्तर पर खुला था।

जबकि बीते कारोबारी दिन (17 फरवरी, गुरुवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था और शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 105 अंक की गिरावट के साथ 57,892 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 18 अंक की गिरावट के साथ 17,305 के पार बंद हुआ था।

 

 

 

 

 

Created On :   18 Feb 2022 10:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story