शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 678 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला

Closing Bell: Sensex down 678 points, Nifty also slips
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 678 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला
क्लोजिंग बेल शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 678 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (29 अक्टूबर, शुक्रवार) भी भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 677.77 अंकों की गिरावट के साथ 59,306.93 के स्तर पर बंद हुआ।   

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी  185.60 अंकों की गिरावट के साथ 17,671.65 के स्तर पर बंद हुआ।  

पेट्रोल- डीजल की कीमतों ने रुलाया, आमजन की मदद करने में केंद्र और राज्य सरकारें अक्षम!
 
दिनभर के कारोबार के बाद मारुति सुजुकी, डॉ रेड्डीज लैब्स, श्री सीमेंट्स, सिप्ला और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं NTPC, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा, लार्सन और इंडसइंड बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 465.06 अंकों की गिरावट के साथ 59,519.64 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 132 अंकों की गिरावट के साथ 17,725.30 के स्तर पर खुला था।

टाटा स्टील के कर्मचारी अब अपनी संतानों और आश्रितों को ट्रांसफर कर सकेंगे नौकरी 

जबकि बीते कारोबारी दिन (28 अक्टूबर, गुरुवार) भी बाजार भारी गिरावट के साथ खुला था और गिरावट पर ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 1158.63 अंकों की गिरावट के साथ 59,984.70 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 353.70 अंकों की गिरावट के साथ 17857.25 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   29 Oct 2021 10:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story