पेट्रोल- डीजल के बढ़ने वाले हैं भाव! जानें कच्चे तेल की कीमतों का आज क्या हुआ असर

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 07 april 2023
पेट्रोल- डीजल के बढ़ने वाले हैं भाव! जानें कच्चे तेल की कीमतों का आज क्या हुआ असर
वाहन ईंधन कीमत पेट्रोल- डीजल के बढ़ने वाले हैं भाव! जानें कच्चे तेल की कीमतों का आज क्या हुआ असर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बीते दिनों से लगातार तेजी देखने को मिल रही है। आज (07 अप्रैल 2023, शुक्रवार) ब्रेंट क्रूड वायदा 0.5 प्रतिशत बढ़कर 85.39 डॉलर प्रति बैरल हो गया। वहीं वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यूएस क्रूड 0.5 प्रतिशत बढ़कर 81.11 डॉलर प्रति बैरल हो गया। फ़िलहाल इसका कोई असर भारत में पेट्रोल- डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों पर नहीं हुआ है। 

भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। आपको बता दें कि, यह स्थिति करीब 8 माह से भी अधिक समय से बनी हुई है। जब पेट्रोल और डीजल के रेट में भी कोई भी फेरबदल नहीं हुआ है। फिलहाल, जानते हैं आज के दाम...

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। 

इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Created On :   7 April 2023 5:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story