क्या चुनाव के बाद फिर पेट्रोल- डीजल की कीमतों में लगेगी आग? यहां जानिए रेट

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 07 January 2022
क्या चुनाव के बाद फिर पेट्रोल- डीजल की कीमतों में लगेगी आग? यहां जानिए रेट
वाहन ईंधन दाम क्या चुनाव के बाद फिर पेट्रोल- डीजल की कीमतों में लगेगी आग? यहां जानिए रेट
हाईलाइट
  • डीजल की कीमत भी ज्यों की त्यों
  • दो माह से नहीं हुआ दाम में बदलाव
  • पेट्रोल कई राज्यों में 100 के पार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर घरेलू बाजार में नजर आता है। हालांकि ये असर ज्यादातर कच्चे तेल में बढ़ोतरी होने पर दिखाई देता है। बता दें कि इ​न दिनों पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की बढ़ती कीमतों पर लगाम हुए है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL और BPCL) ने बीते दो माह से अधिक समय से इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज (07 जनवरी, शुक्रवार) भी हालात यही हैं। जबकि कच्चे तेल की कीमतों में बीते दिनों जबरदस्त गिरावट रही। 

जानकारों का मानना है कि जिस तरह से बीते चुनाव के बाद कंपनियों ने कच्चे तेल में तेजी का हवाला देकर पेट्रोल और डीजल के दाम जबदस्त तरीके से बढ़ाए थे। यदि कच्चे तेल में गिरावट पर कटौती की होती तो करीब 7 से 8 रुपए तक पेट्रोल और डीजल के रेट घट सकते थे। फिलहाल, दिवाली से पहले केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा की गई वैट में कटौती के बाद से दाम नहीं बढ़े हैं। आमजनों का मानना है कि यह राहत चुनाव के चलते दी गई है और चुनाव खत्म होते ही भाव फिर से आसमान पर चढ़ेंगे।

भारत पहले से ही कोविड की चपेट में, यूएस ट्रांजिट को विकास में तेजी लानी चाहिए

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 104.67 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और भोपाल में 107.23 प्रति लीटर उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 86.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 89.79 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 91.43 रुपए और भोपाल में 90.87 रुपए चुकाना होंगे।

भारत में मामाअर्थ की पैरेंट कंपनी होने से को मिला 2022 का पहला यूनिकॉर्न 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

 

 

Created On :   7 Jan 2022 4:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story