पेट्रोल- डीजल पर कच्चे तेल की कीमतों का क्या हुआ असर, यहां जानें आज के लेटेस्ट दाम

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 11 april 2023
पेट्रोल- डीजल पर कच्चे तेल की कीमतों का क्या हुआ असर, यहां जानें आज के लेटेस्ट दाम
वाहन ईंधन कीमत पेट्रोल- डीजल पर कच्चे तेल की कीमतों का क्या हुआ असर, यहां जानें आज के लेटेस्ट दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी है। आज (11 अप्रैल 2023, मंगलवार) सुबह डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 79.90 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 84.30 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इसी बीच भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने देश में पेट्रोल- डीजल (Petrol-Diesel) की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। 

देश में फिलहाल, वाहन ईंधन के रेट में कोई भी फेरबदल नहीं किया गया है। आपको बता दें कि, लंबे समय से देश में पेट्रोल और डीजल के भाव स्थिर बने हुए हैं। आखिरी बार 21 मई 2022 को केंद्र सरकार द्वारा टैक्स में कटौती कर आम जनता को राहत दी गई थी। जिसके बाद से स्थिरता लगातार देखी जा रही है। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। 

इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Created On :   11 April 2023 3:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story