गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी दोनों लुढ़के

Opening bell: Market opened with decline, both Sensex- Nifty fall
गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी दोनों लुढ़के
ओपनिंग बेल गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी दोनों लुढ़के

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (12 अक्टूबर, मंगलवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 117.08 अंक गिरावट के साथ 60018.70 के स्तर पर खुला। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 11.70 अंकों की गिरावट के साथ 17934.30 के स्तर पर खुला। 

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे पेट्रोल- डीजल के दाम, जानें आज की कीमतें

आज प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 42.51 अंक नीचे 60093.27 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 17.80 अंक ऊपर 17963.80 पर था। इस दौरान 1086 शेयरों में तेजी देखी गई, 531 शेयरों में गिरावट आई और 133 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

आज NTPC, SBI, HDFC, ITC, TCS, HDFC बैंक, सन फार्मा, टाटा स्टील,  रिलायंस,  बजाज ऑटो, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, डॉक्टर रेड्डी, भारती एयरटेल और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हरे निशान पर खुले। 

वहीं LT, ICICI बैंक, HCL टेक, कोटक बैंक, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, टाइटन, नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के शेयर लाल निशान पर खुले।

बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (11 अक्टूबर, सोमवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 100.25 अंक की गिरावट के साथ 59958.81 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 23.20 अंकों की गिरावट के साथ 17872 के स्तर पर खुला।

टेस्ला जर्मन गिगाफैक्ट्री में 2021 के अंत तक शुरू करेगी उत्पादन

वहीं शाम को गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 76.72 अंकों की तेजी के साथ 60,135.78 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50.75 अंक की बढ़त के साथ 17,945.95 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   12 Oct 2021 4:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story