गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 130 अंक, निफ्टी 39 अंक फिसला

Opening bell: Market opened with decline, Sensex 130 points, Nifty slips 39 points
गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 130 अंक, निफ्टी 39 अंक फिसला
ओपनिंग बेल गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 130 अंक, निफ्टी 39 अंक फिसला
हाईलाइट
  • निफ्टी 39 अंकों की गिरावट के साथ 17275 पर खुला
  • सेंसेक्स 135 अंक की गिरावट के साथ 57
  • 756 पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (18 फरवरी, शुक्रवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 135 अंक की गिरावट के साथ 57,756 के स्तर पर खुला। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी सूचकांक 39 अंकों की गिरावट के साथ 17275 के स्तर पर खुला।

मप्र, उप्र, दिल्ली, बिहार, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कितना महंगा हुआ पेट्रोल- डीजल, जानें ताजा दाम

बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (17 फरवरी, गुरुवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 223 अंकों की तेजी के साथ 58,220 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी सूचकांक 85 अंक की बढ़त के साथ 17,407 के स्तर पर खुला था।

जबकि शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 105 अंक की गिरावट के साथ 57,892 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 18 अंक की गिरावट के साथ 17,305 के पार बंद हुआ था।

Created On :   18 Feb 2022 4:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story