सपाट स्तर पर खुला बाजार, सेंसेक्स 102 अंक लुढ़का, निफ्टी 16500 के नीचे आया

Opening bell: Sensex fell 102 points, Nifty came below 16500
सपाट स्तर पर खुला बाजार, सेंसेक्स 102 अंक लुढ़का, निफ्टी 16500 के नीचे आया
ओपनिंग बेल सपाट स्तर पर खुला बाजार, सेंसेक्स 102 अंक लुढ़का, निफ्टी 16500 के नीचे आया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (21 जुलाई 2022, गुरुवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 102.97 अंक यानी कि 0.19% गिरकर 55294.56 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 31.90 अंक यानी कि 0.19% गिरावट के साथ 16488.90 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1047 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं 586 शेयरों में गिरावट आई और 106 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। प्री-ओपनिंग के दौरान बेंचमार्क इंडेक्स सपाट कारोबार पर रहा। सेंसेक्स 30 अंक यानी कि 0.05% ऊपर 55427.53 पर था, और निफ्टी 40.80 अंक यानी कि 0.25% नीचे 16480.00 पर था।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (21 जुलाई 2022, गुरुवार) बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 715.29 अंक की तेजी के साथ 55482.90 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 222.30 अंक की बढ़त के साथ 16562.80 के स्तर पर खुला था।

जबकि शाम को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 629.91 अंक यानी कि 1.15% तेजी के साथ 55,397.53 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 180.30 अंक यानी कि 1.10% बढ़त के साथ 16,520.85 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   21 July 2022 4:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story