Opening bell: ऐतिहासिक स्तर पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 51 हजार के पार

Opening bell: ऐतिहासिक स्तर पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 51 हजार के पार
हाईलाइट
  • निफ्टी 59.50 अंक की बढ़त के साथ 14
  • 955.15 के स्तर पर खुला
  • सेंसेक्स 212.90 अंक की तेजी के साथ 50
  • 827.19 के स्तर पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को एतिहासिक स्तर पर खुला। आज मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते सत्र से मजबूत बढ़त के साथ 51,031.39 पर खुला और 51,073.27 तक उछला जबकि इससे पहले सेंसेक्स का निचला स्तर 50,724.07 रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 59.50 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 14,955.15 के स्तर पर खुला। 

बाजार खुलने के बाद कुछ समय बाद ही सेंसेक्स 51 हजार के पार चला गया। इसी के साथ सेंसेक्स ने एक नया इतिहास रच दिया। वहीं निफ्टी ने भी 15,000 के पार नई बुलंदी को छुआ।

आसमान छू रहीं पेट्रोल- डीजल की कीमतें, जानें आज आपके शहर में क्या है दाम

प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 189.22 अंक (0.37 फीसदी) ऊपर 50803.51 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 9.60 अंक (0.06 फीसदी) ऊपर 14905.30 के स्तर पर था।

आज शुरुआती कारोबार के दौरान हीरो मोटोकॉर्प, इंडसइंड बैंक, ONGC, SBI और MM के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं ICICI बैंक, पावर ग्रिड, कोल इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट और ग्रासिम के शेयर लाल निशान पर खुले। 

बात करें  सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत बढ़त पर हुई। इनमें बैंक, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, FMCG, IT, फार्मा, प्राइवेट बैंक, PSU बैंक, मीडिया और रियल्टी शामिल हैं।

 

Created On :   5 Feb 2021 4:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story