Fuel prices: पेट्रोल-डीजल के दाम में आज कोई बढ़ोतरी नहीं, जानें अपने शहर में तेल का भाव

Fuel prices: पेट्रोल-डीजल के दाम में आज कोई बढ़ोतरी नहीं, जानें अपने शहर में तेल का भाव
हाईलाइट
  • मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में नहीं हुई बढ़ोतरी
  • पेट्रोल के दाम पिछले कई दिनों से स्थिर
  • सोमवार को डीजल 10-12 पैसे सस्ता हुआ था

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने आज (मंगलवार) पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं की है। पेट्रोल की कीमतें पिछले कई दिनों से कोई इजाफा नहीं हुआ है। वहीं, डीजल के दाम इस महीने में घट रहे हैं। कल डीजल 10-12 पैसे सस्ता हुआ था। आज डीजल के दाम स्थिर हैं। जुलाई महीने में डीजल 1.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया था। अगस्त में डीजल के दाम स्थिर थे, जबकि उस समय पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी जारी थी।  

जानिए अपने शहर में तेल का भाव

 

 

दिल्ली

  • आज 8 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं।
  • पेट्रोल कल के भाव 82.08 रुपये लीटर है।
  • डीजल 73.16 रुपये प्रति लीटर है।
  • सोमवार डीजल के दाम में 11 पैसे की कटौती हुई थी।


मुंबई

  • आज पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
  • पेट्रोल कल के भाव 88.73 रुपये प्रति लीटर है।
  • डीजल 79.69 रुपये प्रति लीटर हैं।
  • सोमवार डीजल 12 12 पैसे सस्ता हुआ था।


कोलकाता

  • आज पेट्रोल-डीजल की कीमत कल के बराबर है।
  • पेट्रोल 83.57 रुपये प्रति लीटर है।
  • डीजल 76.66 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।
  • सोमवार डीजल के दाम 11 पैसे घट गए थे। 


चेन्नई

  • आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं।
  • पेट्रोल 85.04 रुपये प्रति लीटर है।
  • डीजल 78.48 रुपये प्रति लीटर है।
  • सोमवार डीजल के दाम 10 पैसे कम हुए थे।   

 

बेंगलुरु

  • आज पेट्रोल-डीजल की कीमत कल के बराबर है।
  • पेट्रोल की कीमत 84.75 रुपये प्रति लीटर है।
  • डीजल 77.46 रुपये प्रति लीटर हैं।
  • सोमवार डीजल के दाम 12 पैसे कम हो गए थे। 

 

 

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।

Created On :   8 Sep 2020 3:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story